फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Protested against Pradhan due to waterlogging

Maharajganj News: जलभराव से परेशान होकर प्रधान के विरुद्ध किया प्रदर्शन

Fri, 29 Aug 2025 02:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Protested against Pradhan due to waterlogging
चौक बाजार। मिठौरा क्षेत्र के ग्राम सभा मधुबनी के ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को जलभराव की समस्या को लेकर ग्राम प्रधान के खिलाफ प्रदर्शन किया। गांव में जाने के लिए दो मुख्य मार्गों में से एक रास्ते पर नाली की समुचित व्यवस्था नहीं होने से घरों का गंदा और बरसात का पानी जमा हो जाता है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि आवागमन में असुविधा के कारण राहगीरों को परेशानी होती है। अकसर लोग गिरकर घायल भी हो जाते हैं। गंदे पानी की सड़न से पूरे मोहल्ले में दुर्गंध और मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। मलेरिया, तपेदिक और इंसेफेलाइटिस जैसी संक्रामक बीमारियों का खतरा भी मंडराने लगा है। लोगों ने यह भी बताया कि समस्या से ग्राम प्रधान को कई बार अवगत कराया गया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस दौरान रमई, बजरंगी, अंजली शर्मा, जवाहिर चौधरी, छाया शर्मा, देवीशरण, अनिता, मोलई, कन्हैया, जगदीश व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed