फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Protest will continue till restoration of old pension: District President

पुरानी पेंशन की बहाली होने तक जारी रहेगा विरोध: जिलाध्यक्ष

Sun, 16 Jul 2023 01:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jul 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Protest will continue till restoration of old pension: District President
फोटो-
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर दिया धरना
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। पुरानी पेंशन बहाली समेत अन्य मांगों के संबंध में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने शनिवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना दिया। इस दौरान विभिन्न मांगाें से संबंधित 16 सूत्री मांगपत्र जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपा।

संघ के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार राय ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली के मामले में सरकार अब तक गंभीर नहीं हुई है। शिक्षकों को जब तक इसका लाभ नहीं मिलेगा तब तक उनका विरोध जारी रहेगा। जिला मंत्री विजय नारायन सिंह ने कहा कि वित्तविहीन विद्यालय में कार्यरत शिक्षकों से समान कार्य समान वेतन के आधार पर कार्य लिया जाए। तदर्थ शिक्षकों के विनियमितीकरण पर जोर दिया जाए। वहीं, ज्ञापन में माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को निशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने, शिक्षकों से की जा रही एनपीएस की कटौती को पासबुक में अंकित करने, बोर्ड परीक्षाओं के पारिश्रमिक दरें सीबीएसई के समान करने, वेतन, महंगाई भत्ता आदि संबंधी मांग शामिल रहे। इस दौरान तेजबहादुर पाल, श्रीराम सिंह, आदित्यनाथ शुक्ला समेत अन्य माध्यमिक शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed