फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   protest

झुलसे शख्स को मदद न मिलने से गुस्सा, विद्युत उपकेंद्र पर दिया धरना

Mon, 10 Aug 2020 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
protest
रमहौली गाँव मे विद्युत केंद्र पर धरना देते ग्रामीण - फोटो : MAHARAJGANJ
झुलसे शख्स को मदद न मिलने से गुस्सा, विद्युत उपकेंद्र पर दिया धरना
विज्ञापन

रम्हौली ग्राम पंचायत के लोगों ने कहा, गांव में अघोषित बिजली की कटौती बंद हो
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। सदर ब्लॉक की ग्राम पंचायत रम्हौली के विद्युुत उपकेंद्र पर सोमवार को गांव के लोगों ने धरना दिया। ये लोग 31 जुलाई को करंट की चपेट में आकर घायल हुए शख्स को मदद देने और गांव में हो रही अघोषित बिजली की कटौती रोकने की मांग कर रहे थे।

31 जुलाई को रम्हौली निवासी श्रीकांत विद्युत की चपेट में आने से झुलस गए थे। वर्तमान में वे मेडिकल कालेज में जिंदगी व मौत से जूझ रहे हैं। घटना के बाद प्रधान द्वारा विद्युत निगम के जिम्मेदारों को जानकारी दी गई लेकिन अब तक कोई मदद नहीं दी गई। घटना के बाद से गांव में कटौती बढ़ गई है। पूर्व विधायक श्रीपति आजाद ने कहा कि जनहित को लेकर आवश्यकता पड़ी तो सड़क तक संघर्ष किया जाएगा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अवनीश पाल ने कहा कि यदि समस्या को अविलंब दूर कराया जाए। इस दौरान पूर्णवासी प्रसाद, शंकर वर्मा, बब्लू, सत्यानंद, छेदी यादव, प्रेमसागर, बृजमोहन, श्यामबदन, बृजेश, राहुल, राजकुमार, सोनू, अमित यादव, अजीत, श्रीनिवास, अभिषेक, प्रकाश, कैलाश, रिंकू, नगीना, जयहिंद यादव, संजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed