फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   protest

प्रेरणा एप के विरोध में धरना देकर गरजे शिक्षक

Thu, 12 Sep 2019 12:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
protest
सदर बीआरसी में प्रेरणा एप के विरोध में धरना देते शिक्षक। - फोटो : MAHARAJGANJ
प्रेरणा एप के विरोध में धरना देकर गरजे शिक्षक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले के सभी ब्लॉकों के शिक्षकों ने संबंधित बीआरसी परिसर में प्रेरणा एप के विरोध में धरना प्रदर्शन कर बीएसए को संबोधित ज्ञापन सौंपा। शिक्षकों का कहना था कि प्रेरणा एप की व्यवस्था लागू किए जाने से पहले व्यवस्था में सुधार किया जाना चाहिए। आरोप लगाया कि सरकार शिक्षकों का उत्पीड़न कर रही है।
सदर बीआरसी परिसर में ब्लॉक अध्यक्ष बैजनाथ सिंह, मंत्री अखिलेश पाठक, डॉ. त्रिभुवन गोपाल, मौसम, नीरज, देवी शरण आदि ने विरोध प्रदर्शन करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

मिठौरा प्रतिनिधि के अनुसार उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक इकाई अध्यक्ष अभय कुमार दुबे के नेतृत्व में शिक्षकों ने ब्लॉक परिसर में प्रेरणा एप के विरोध में धरना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्मीपुर प्रतिनिधि के अनुसार प्रेरणा एप को लेकर विकास खंड के शिक्षकों ने बुधवार को बीआरसी परिसर में धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया। इस दौरान शिक्षकों की ओर से बेसिक शिक्षा अधिकारी को संबोधित 12 सूत्री मांग पत्र खंड शिक्षा अधिकारी को सौंपा गया।
निचलौल प्रतिनिधि के अनुसार प्रेरणा एप के विरोध में शिक्षकों ने विकास खंड कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर शिक्षकों ने खंड शिक्षा अधिकारी अरविंद सिंह को ज्ञापन सौंपा गया।

सिसवा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार शिक्षकों ने प्रेरणा एप का विरोध कर बीआरसी पर धरना दिया। जिला मंत्री सत्येंद्र कुमार मिश्र ने कहा कि प्रेरणा एप शिक्षकों की निष्ठा एवं कार्यप्रणाली पर प्रहार है। फरेंदा प्रतिनिधि के अनुसार प्रदेशीय संगठन के आह्वान पर परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों ने बीआरसी फरेंदा पर प्रेरणा एप के विरोध में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed