फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   protest for rail resevation ticket

रेलवे आरक्षण केंद्र पर दलालों को टिकट देने से गुस्सा

Tue, 03 May 2016 01:03 AM IST
महराजगंज/ ब्यूरो
महराजगंज/ ब्यूरो Updated Tue, 03 May 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
protest for rail resevation ticket
road jam - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज में सोमवार को नगर के केंद्रीय रेलवे आरक्षण केंद्र पर इंचार्ज द्वारा दलाल को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए छात्र नेताओं ने बवाल काटा।
विज्ञापन

पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष ज्ञानेंद्र नाथ द्विवेदी ने आरोप लगाया कि रेलवे आरक्षण केंद्र का इंचार्ज दलालों के फार्म पर टिकट बना देते हैं और वहां पर सुबह से खड़े लोगों का टिकट नहीं बनाया जाता है। इस मुद्दे पर जब इंचार्ज राजमंगल से बात की गई तो तू-तू मैं-मैं शुरू हो गई। 
 इससे नाराज छात्र नेताओं ने रेलवे आरक्षण केंद्र के इंचार्ज राजमंगल के खिलाफ सड़क जाम कर दिया। छात्र नेता डीएम से केन्द्र प्रभारी को तत्काल हटाने की मांग कर रहे थे। छात्र नेता ज्ञानेंद्र नाथ द्विवेदी ने बताया की राजमंगल यहां पांच साल से तैनात हैं। 
विज्ञापन


 उनकी यहां के दलालों से साठगांठ हो गई है। इस कारण उन्हें यहां से हटाना जरूरी हो गया है। छात्र नेताओं ने कहा कि एक अगर एक सप्ताह के अंदर रेलवे काउंटर इंचार्ज को हटाया नहीं गया तो रेलवे के अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। इनको तत्काल हटाने के लिए सांसद पंकज चौधरी को ज्ञापन दिया जाएगा। छात्र नेता अमरजीत साहनी व अमरनाथ पटेल ने कहा कि इंचार्ज द्वारा एक दिन पहले ही रेलवे का टिकट फार्म दलालों को दे देते हैं। दलाल ग्राहक से ज्यादा पैसा लेकर इंचार्ज को देकर टिकट प्राप्त कर लेता है। इससे लाइन में लगे लोगों को काउंटर से टिकट नहीं मिल      पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र नेताओं ने कुछ दलालों को मौके पर पकड़ कर पुलिस के हवाले भी किया, लोगों ने इंचार्ज को भी पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस रेलवे आरक्षण केंद्र के इंचार्ज राजमंगल को पुलिस पकड़ कर थाने ले गई। दो घंटे बैठाने के बाद पूछताछ कर छोड़ दिया। छात्र नेताओं ने प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर एक सप्ताह के अंदर राजमंगल का तबादला नहीं किया जाता है तो वे आंदोलन को बाध्य होंगे। इस दौरान लवकुश, बलराम दूबे, अंचल दूबे, पिंटू कुमार, भनू तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed