{"_id":"5727ab9b4f1c1bce725cd138","slug":"protest-for-rail-resevation-ticket","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे आरक्षण केंद्र पर दलालों को टिकट देने से गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे आरक्षण केंद्र पर दलालों को टिकट देने से गुस्सा
महराजगंज/ ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
road jam
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज में सोमवार को नगर के केंद्रीय रेलवे आरक्षण केंद्र पर इंचार्ज द्वारा दलाल को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए छात्र नेताओं ने बवाल काटा।
पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष ज्ञानेंद्र नाथ द्विवेदी ने आरोप लगाया कि रेलवे आरक्षण केंद्र का इंचार्ज दलालों के फार्म पर टिकट बना देते हैं और वहां पर सुबह से खड़े लोगों का टिकट नहीं बनाया जाता है। इस मुद्दे पर जब इंचार्ज राजमंगल से बात की गई तो तू-तू मैं-मैं शुरू हो गई।
इससे नाराज छात्र नेताओं ने रेलवे आरक्षण केंद्र के इंचार्ज राजमंगल के खिलाफ सड़क जाम कर दिया। छात्र नेता डीएम से केन्द्र प्रभारी को तत्काल हटाने की मांग कर रहे थे। छात्र नेता ज्ञानेंद्र नाथ द्विवेदी ने बताया की राजमंगल यहां पांच साल से तैनात हैं।
उनकी यहां के दलालों से साठगांठ हो गई है। इस कारण उन्हें यहां से हटाना जरूरी हो गया है। छात्र नेताओं ने कहा कि एक अगर एक सप्ताह के अंदर रेलवे काउंटर इंचार्ज को हटाया नहीं गया तो रेलवे के अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। इनको तत्काल हटाने के लिए सांसद पंकज चौधरी को ज्ञापन दिया जाएगा। छात्र नेता अमरजीत साहनी व अमरनाथ पटेल ने कहा कि इंचार्ज द्वारा एक दिन पहले ही रेलवे का टिकट फार्म दलालों को दे देते हैं। दलाल ग्राहक से ज्यादा पैसा लेकर इंचार्ज को देकर टिकट प्राप्त कर लेता है। इससे लाइन में लगे लोगों को काउंटर से टिकट नहीं मिल पाता है।
विज्ञापन
छात्र नेताओं ने कुछ दलालों को मौके पर पकड़ कर पुलिस के हवाले भी किया, लोगों ने इंचार्ज को भी पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस रेलवे आरक्षण केंद्र के इंचार्ज राजमंगल को पुलिस पकड़ कर थाने ले गई। दो घंटे बैठाने के बाद पूछताछ कर छोड़ दिया। छात्र नेताओं ने प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर एक सप्ताह के अंदर राजमंगल का तबादला नहीं किया जाता है तो वे आंदोलन को बाध्य होंगे। इस दौरान लवकुश, बलराम दूबे, अंचल दूबे, पिंटू कुमार, भनू तिवारी आदि मौजूद रहे।