फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   protest for farmers problems

किसानों समस्याओं पर कांग्रेसियों ने सौंपा ज्ञापन

Thu, 10 Jan 2019 12:33 AM IST
Maharajganj Published by: राकेश पांडेय Updated Thu, 10 Jan 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
protest for farmers problems
डीएम को ज्ञापन देकर लौटते कांग्रेस नेता। - फोटो : amar ujala
महराजगंज। कांग्रेस कमेटी की जिला इकाई के पदाधिकारियों ने बुधवार को किसानों की समस्याओं के निस्तारण के लिए राज्यपाल को संबोधित पांच सूत्री ज्ञापन डीएम को सौंपा। पदाधिकारियों ने जिले में छुट्टा पशुओं से किसानों की फसल बचाने की मांग की। 
विज्ञापन

कमेटी के जिलाध्यक्ष आलोक प्रसाद ने कहा कि किसानों की मुख्य आय का साधन कृषि और उससे संबंधित व्यवसाय है। यहां की 80 प्रतिशत आबादी पूर्णत: खेती पर ही आश्रित है। लेकिन सरकार जिले के किसानों की उपेक्षा कर रही है। इससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिले में छुट्टा पशुओं की संख्या में बेतहाशा वृद्धि हुई है। इससे किसानों की फसल बर्बाद हो रही है। ऐसे में जिले के छुट्टा पशुओं को जल्द से जल्द गोसदन में भेजा जाए। उन्होंने कहा कि गड़ौरा चीनी मिल बंद होने से गन्ना किसान परेशान हैं। अपने गन्ने को औने-पौने दाम पर निजी क्रसरों पर बेचने के लिए मजबूर हो रहे हैं। ऐसे में बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान जल्द से जल्द कराया जाए। चीनी मिल मालिक की गिरफ्तारी हो और मिल को अधिग्रहण कर किसान के हित में तत्काल चालू करें। इस मौके पर गोपाल शाही, तलत अजीज, विधिनारायण वर्मा, विनोद तिवारी, पूर्णमासी  प्रसाद, नूर आलम, राकेश कुमार गुप्ता, विराज वीर, अभिमन्यु, जहीर खां, जग्गू प्रसाद, ज्ञानेंदु पटेल, शिवशंकर वर्मा, विजय कुमार अंगारा, देवेंद्र  उपाध्याय, राजेंद्र यादव, अकरम सलमानी, मुंद्रिका प्रसाद, अशोक राय, आनंद पटेल, अशोक, दिलीप गुप्ता, चंद्रभान अमरजीत निषाद, मुन्ना प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


चीनी मिल चलाने के लिए धरना जारी
ठूठीबारी। जेएचवी शुगर मिल गड़ौरा से गन्ना किसानों एवं श्रमिकों के बकाया भुगतान के लिए मिल गेट पर धरना तेरहवें दिन भी जारी रहा। वहीं धरने में शामिल भूतपूर्व सैनिक मनोज राणा मंगलवार सुबह से भूख हड़ताल पर बैठे हैं। बुधवार को भी वह भूख हड़ताल पर डटे रहे। मनोज कुमार राणा ने कहा कि तेरह दिन से क्षेत्र के गन्ना किसान मिल श्रमिक गड़ौरा चीनी मिल चलाओ, भुगतान दिलाओ की मांग लेकर मिल गेट पर धरना दे रहे हैं। लेकिन अब तक प्रशासन की ओर कोई पहल नहीं की गई। वहीं, पूर्वांचल चीनी मिल मजदूर यूनियन के अध्यक्ष डॉक्टर नवल किशोर मिश्रा ने कहा कि मजदूर किसानों के धरना को प्रशासन गंभीरता से नहीं ले रहा है। सिसवा केन यूनियन चेयरमैन राजेश्वर तिवारी ने कहा कि सरकार के दबाव में रामकोला, हाटा, कप्तानगंज व सिसवा चीनी मिल गड़ौरा क्षेत्र के किसानों का गन्ना लेने के लिए तैयार हो गया। इसमें रामकोला चीनी मिल में 24 हजार  दो सौ क्विंटल तथा हाटा चीनी मिल को मात्र 89 क्विंटल गन्ना पहुंचा है। जबकि क्षेत्र में 35 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई होनी है। इस दौरान ठूठीबारी पूर्व ग्राम प्रधान राजेश सिंह, लल्लन साहनी, अंकुर मणि त्रिपाठी, दीपक दूबे, संदीप मिश्रा, जगरनाथ, रविंद्र, शिशुपाल, अंबरीश मिश्रा, अंबरीश तिवारी, गजानंद मिश्र, शर्मानंद चौधरी, इद्रीश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वनटांगियों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
महराजगंज। वनटांगिया विकास समिति के अध्यक्ष जयराम प्रसाद ने बुधवार को डीएम को ज्ञापन सौंपकर वनग्राम सिंहपुर के लंबित पड़े 30 दावों के निस्तारण की मांग की। उन्होंने कहा कि सदर तहसील के वनग्राम सिंहपुर में 30 दावा प्रपत्र लंबित हैं। इसके लिए कई बार तहसील स्तर को निर्देश प्राप्त हुआ लेकिन मामले का निस्तारण नहीं किया जा रहा है। उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए फाइल का निस्तारण करने की मांग की।

धरने को सफलता को बनाई रणनीति
महराजगंज। फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन की जिला इकाई के पदाधिकारियों की बैठक जिला मुख्यालय के कलेक्ट्रेट परिसर में संपन्न हुई। इस दौरान 18 जनवरी को लखनऊ में होने वाले धरने की सफलता के लिए रणनीति बनाई गई। संगठन के जिलाध्यक्ष पौहारीशरण ने कहा कि संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी के निर्देश पर लखनऊ के ईको गार्डन में धरना दिया जाएगा। जिले से सभी उचित दर विक्रेता समय से पहुंचें। उन्होंने कहा कि सभी सरकारी सस्ते दर की दुकानें 18 जनवरी को बंद रहेंगी। सभी ब्लॉक अध्यक्ष अपने ब्लॉक में कोटेदारों को इसकी जानकारी दें। ताकि सभी कोटेदार समय से धरने में उपस्थित होकर मांग के लिए आवाज बुलंद करें। इस मौके पर संगठन के तिलकधारी, रमेश चंद्र, सत्तन प्रसाद, राजेंद्र सोनी, रमापति, रामसूरत, कमल किशोर, विष्णु जायसवाल, सुभाषचंद पटेल आदि मौजूद रहे।

छुट्टा पशुओं के प्रबंधन के लिए सपा का धरना
कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक पर प्रदर्शन किया
अमर उजाला ब्यूरो
नौतनवां। छुट्टा पशुओं से किसानों की फसल की हो रही बर्बादी के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला सचिव राजू दूबे के नेतृत्व में बुधवार को नगर के गांधी चौक पर एक दिवसीय धरना दिया। 

पूर्व विधायक मुन्ना सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश से भ्रष्टाचार मिटाने और गरीब किसानों के खाते में पन्द्रह लाख रुपये भेजने की बात कही थी। युवाओं के पास रोजगार नहीं है। योगी सरकार में किसानों और गरीबों का बुरा हाल है। किसान आज छुट्टा पशुओं से अपनी फसल बचाने में परेशान हैं। प्रदेश सरकार ने पांच दिन पहले छुट्टा पशुओं के प्रबंधन का आदेश तो लागू कर दिया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। जल्द ही छुट्टा पशुओं के प्रबंधन की व्यवस्था नहीं की गई तो किसानों जनान्दोलन करेंगे। जिला सचिव राजू दूबे ने कहा कि छुट्टा पशुओं के प्रबंधन की व्यवस्था कर किसानों को नुकसान की क्षतिपूर्ति दी जाए। अन्यथा सपा कार्यकर्ता पूर्व सांसद अखिलेश सिंह के नेतृत्व में 26 जनवरी के बाद जिला मुख्यालय पर घेरा डालो, डेरा डालो आंदोलन की शुरुआत करेंगे। इस दौरान विक्रम यादव, सुरेश मणि, रामेश्वर बर्नवाल, ओमप्रकाश जायसवाल, अमित यादव, आजाद अहमद, रविन्द्र राजा, मुन्नूलाल श्रीवास्तव, दिनेश सिंह, अशोक यादव, सुदामा यादव, बेचू गौतम, कृष्णा, श्रवण वर्मा, गुफरान खान, कुन्दन चौधरी आदि मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed