{"_id":"656cd96cae232eafdd0b8af7","slug":"protest-against-quality-drain-construction-junior-engineer-stopped-the-work-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-10858-2023-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: गुणवत्ताविहिन नाली निर्माण का विरोध, अवर अभियंता ने रोका काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: गुणवत्ताविहिन नाली निर्माण का विरोध, अवर अभियंता ने रोका काम
Mon, 04 Dec 2023 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 04 Dec 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
परतावल। नगर पंचायत परतावल के वार्ड नंबर 6 आजाद नगर में 32 लाख की लागत से बन रहे 200 मीटर लंबे नाले में खराब सामग्री के प्रयोग का आरोप लगाकर लोगों ने प्रदर्शन किया। लोगों ने नाराजगी जताते हुए इसकी शिकायत अवर अभियंता से की। अवर अभियंता ने निर्माण कार्य रोकवा दिया है। उन्होंने इस्टीमेंट के अनुसार काम कराने की बात कही है।
नगरवासियों का कहना है कि परतावल कप्तानगंज मुख्य मार्ग के सटे बन रहे इस नाली के समीप घनी आबादी है। इस रास्ते पर भारी वाहन आते-जाते हैं। यहां विकास कार्य में अनियमितता नहीं होने दी जाएगी। नाली निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। मामले को लेकर लोगों ने उच्चाधिकारियों से शिकायत की। गायत्री देवी ने कहा कि पहले नाली के पानी का बहाव पूरब से पश्चिम दिशा में था। अब नाली निर्माण में पश्चिम से पूरब की तरह ढाल किया जा रहा है, जिससे बरसात का पानी आबादी के बीच बहने की संभावना है। उन्होंने कहा कि पूर्व की तरह ही पानी का बहाव रहे। राजू ने कहा कि नाली निर्माण में निम्न स्तर की गिट्टी व सफेद बालू का प्रयोग किया जा रहा है, सरिया का प्रयोग भी मानक के विपरित किया जा रहा है। नगर के अजय, अभय, राशमुनी, चानमती, अनीता, शांति आदि ने विरोध जताते हुए नाली निर्माण में हो रहे अनियमितता को सही कराने की मांग की।
अवर अभियंता डीएन सिंह ने बताया कि निर्माण कार्य में अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निर्माण कार्य रुकवा दिया गया है। ठेकेदार को इस्टीमेट के अनुसार कार्य कराने के निर्देश दिए गए हैं।