फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Prompt disposal of vehicles deposited in police stations, regular checking of NCRB portal.

Maharajganj News: थानों में जमा वाहनों के शीघ्र निस्तारण, एनसीआरबी पोर्टल की नियमित जांच

Thu, 22 Jan 2026 01:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Prompt disposal of vehicles deposited in police stations, regular checking of NCRB portal.
महराजगंज। गोरखपुर परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक एस चेनप्पा ने बुधवार को जनपद का दौरा कर कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग की गहन समीक्षा की। पुलिस लाइन सभागार में आयोजित बैठक में उन्होंने क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाया जाए और आमजन में सुरक्षा की भावना और मजबूत होनी चाहिए।
विज्ञापन

डीआईजी ने अवैध शराब, मादक पदार्थों की तस्करी, पशु तस्करी और लव जिहाद जैसी गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगाने के निर्देश दिए। साथ ही लूट, नकबजनी, वाहन चोरी की घटनाएं न हों और यदि कोई घटना घटित होती है तो उसका त्वरित अनावरण सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन

डीआईजी ने हत्या के मामलों की विवेचना को गंभीरता से लेते हुए गैंगस्टर, पुरस्कार घोषित अपराधियों, महिला संबंधी अपराध, अपहृता की बरामदगी व लंबित मामलों पर विशेष ध्यान देने को कहा। गोवध निवारण अधिनियम के प्रभावी अनुपालन, थानों पर जमा वाहनों के शीघ्र निस्तारण और एनसीआरबी पोर्टल की नियमित जांच पर भी जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला सुरक्षा को प्राथमिकता बताते हुए डीआईजी ने मिशन शक्ति, एंटी रोमियो स्क्वाड, महिला हेल्प डेस्क की सतत मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने, यूपी-112 के कॉल रिस्पांस टाइम में सुधार और सीएम डैशबोर्ड के मानकों को बेहतर करने पर विशेष ध्यान देने को कहा।

निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना के साथ परतावल चौक में पैदल गश्त कर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed