फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Prohibited Meat found in Village

गोवंश का मांस मिलने पर गांव में माहौल गर्म 18-12-41

Tue, 31 Aug 2021 06:50 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 06:50 PM IST
विज्ञापन
Prohibited Meat found in Village
प्रतिबंधित मांस मिलने पर गांव में माहौल गर्म
विज्ञापन

चौक बाजार (महराजगंज)। क्षेत्र के ग्राम सभा टीकर छावनी में मंगलवार की सुबह 7 बजे प्रतिबंधित मांस उठा ले जाने व एक पशु को घायल कर मौके पर छोड़ जाने का मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर ग्राम सभा परसौनी व टीकर छावनी में माहौल गर्म हो गया है।
ग्रामीणों की सूचना पर मयफोर्स पहुंचे थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने इसकी सूचना पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता व अपर पुलिस अधीक्षक निवेश कटियार को दी। मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक ने मौके का स्थलीय निरीक्षण किया। फॉरेंसिक जांच के लिए पुलिस कुछ अवशेष सहित घटना स्थल की मिट्टी ले गई। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के ग्राम सभा टीकर छावनी में पुरुषोत्तम मणि त्रिपाठी का घर है। वह सपरिवार निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बरगदही मे रहते हैं। टीकर में उनकी छावनी है जहां चार पशु रखे गए थे जिसकी देखरेख गांव के ही भगवंत शर्मा करते हैं।
विज्ञापन

सोमवार की शाम भगवंत शर्मा पशुओं को चारा खिलाकर घारी में बांध दिए और सोने चले गए। मंगलवार की सुबह जब वे पशुओं को चारा खिलाने के लिए खोलने गए तो उन्होंने देखा कि एक पशु घायल जमीन पर गिरा पड़ा है। दूसरा नहीं है। बाहर आकर खोजने लगे। तब तक उनकी नजर पशु के अवशेष पर पड़ी तो शोर करने लगे। शोर की आवाज को सुनकर परसौनी व टीकर छावनी के लोग जुट गए। पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने बताया कि पशु पालक ने तहरीर दी है। आवश्यक कार्रवाई की गई है। पुलिस कुछ लोगों को पकड़कर थाने ले जा कर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में पुलिस बल तैनात
चौक बाजार। प्रतिबंधित मांस मिलने के मामले को लेकर ग्राम सभा टीकर छावनी व परसौनी में माहौल गरमाया देख परसौनी में काफी पुलिस बल तैनात किया गया है जिससे दो समुदायों में आपसी सौहार्द न बिगड़े।

दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
महराजगंज। चौक थाना क्षेत्र के परसौनी गांव में जन्माष्टमी की रात पशु हत्या एक साजिश के तहत हिंदुओं के धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की कोशिश है। ऐसा कृत्य कर सरकार को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। यह बात हिंदू युवा वाहिनी के जिला अध्यक्ष नरसिंह पांडेय ने कही। उन्होंने कहा कि दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। परसौनी गांव में हिंदू वाहिनी के जिला सह प्रभारी नरेंद्र विक्रम सिंह, ज्ञानेंद्र त्रिपाठी जिला महामंत्री कृष्ण बिहारी पाठक, जिला उपाध्यक्ष संजय यादव, जिला मंत्री मुक्तिनाथ वर्मा, नौतनवां ब्लॉक के संयोजक राधेश्याम गुप्त, ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश, शेषमन साहनी आदि पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed