फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   programm conduct on block

बिना भेदभाव के क्षेत्र में कराएं विकास कार्य : विधायक

Tue, 03 Aug 2021 11:55 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
programm conduct on block
पंचायत प्रतिनिधियों को संबोधित करते विधायक बजरंग बहादुर सिंह - फोटो : MAHARAJGANJ
बिना भेदभाव के क्षेत्र में कराएं विकास कार्य : विधायक
विज्ञापन

- ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य और जिला पंचायत सदस्यों का हुआ सम्मान
संवाद न्यूज एजेंसी
फरेंदा। क्षेत्र के ब्लॉक परिसर में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य व जिला पंचायत सदस्यों के लिए मंगलवार को स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने जनप्रतिनिधियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने बिना भेदभाव के गांवों में विकास कार्य कराने की बात कही।

विधायक ने कहा कि विकास की पहली सीढ़ी ग्राम पंचायत होती है। ऐसे में जनता का विश्वास जीत कर पहुंचे ग्राम प्रधान उनकी समस्या का समाधान करने का प्रयास करें। शासन की योजना का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति को मिले इसी सोच के साथ कार्य किया जाय। विधायक ने क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों का भी रूपरेखा प्रस्तुत किया। नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश जायसवाल ने कहा कि गांव में विकास के विकास का मॉडल ग्राम पंचायत भवन में बैठ कर बनाया जाय। देश का संपूर्ण विकास तभी माना जायेगा जब तक गांव का विकास न हो। किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विवेका पांडेय ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार किसान, मजदूर व बेरोजगारों के लिए बेहतर कार्य कर रही है। गांवों के लोगों को मुफ्त राशन, बिजली, गैस सहित अनेक वस्तुएं दे रही है। कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत सदस्य परमानंद तिवारी, पप्पू यादव, नवनिर्वाचित प्रधान संघ अध्यक्ष रामप्रताप यादव, नीरज जायसवाल, सुकांत शर्मा, सुनील चौरसिया, दिनेश यादव, गंगा यादव, चरन सिंह, लालदेव यादव सहित तमाम जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। संचालन डब्बू सिंह ने किया। इस दौरान परमात्मा अग्रहरी, गणेश निषाद, शेषर यादव, हीरा गुप्ता, दिनेश कुमार, साधू सरन, उपेंद्र सहानी, अरविंद यादव, विनोज प्रजापति, बबलू गुप्ता, चंदन, सर्वदा नंद मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed