फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Procession-e-Mohammadi taken out in traditional manner

Maharajganj News: परंपरागत ढंग से निकाला गया जुलूस-ए-मोहम्मदी

Mon, 16 Sep 2024 08:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 16 Sep 2024 08:30 PM IST
विज्ञापन
Procession-e-Mohammadi taken out in traditional manner
महराजगंज। इस्लाम धर्म के प्रवर्तक मुहम्मद साहब का जन्मदिन उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर परंपरागत ढंग से जुलुस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मजहबी नारे लगाए। सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस मुस्तैद दिखी। शहर में जुलूस के दौरान कुछ देर के लिए जाम लग गया।
विज्ञापन

बारावफात पर नगर के हामिद नगर स्थित छोटी मस्जिद से जुलूस निकाला गया। जुलूस नगर चौराहा, एलआईसी ऑफिस, अमरतिया, चौक रोड, गबडुआ, पनेवा पनेई, लेदवा, उद्योग चौराहा, तहसील गेट होते हुए पुरानी मस्जिद के पास पहुंचा। जुलूस में शमसुल हुदाखान, सफी अहमद, सब्बीर खान, सैफुद्वजा, सैय्यद, आफताब आलम, बजहुल हुदा खान आदि शामिल रहे। शहर के अलावा पनियरा, फरेंदा, नौतनवा, घुघुली, सिसवा, सिंदुरिया आदि क्षेत्रों में बारावफात उत्साह के साथ मनाया गया।
विज्ञापन

परसामलिक प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र में हजरत मुहम्मद साहब का जन्मदिन धूमधाम से मनया गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जुलूस निकाला। मदरसा नौडिहवा के कार्यवाहक प्रधानाचार्य मौलाना महफूज आलम मिस्बाही ने कहा कि बारावफात का पर्व इस्लाम के पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब के जन्मदिन पर मनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निचलौल प्रतिनिधि के अनुसार, बारावफात के मौके पर मिश्रवलीया, बहुआर, डोमा, बढ़या, हड़हवा से जुलूस निकाला गया। मदरसा के प्रधानाचार्य मौलाना अनवार ने हजरत मुहम्मद साहब के संदेश पर चर्चा की। जुलूस में नगर पंचायत अध्यक्ष शिवनाथ मद्धेशिया, राघवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ अंकित सिंह आदि मौजूद रहे।
सिसवा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर नगर पालिका क्षेत्र के नौका टोला, मीरशिकारी समेत अन्य गांवों से जुलूस निकाला गया।
मिठौरा प्रतिनिधि के अनुसार, सिंदुरिया स्थित मदरसा हुसैनिया फैजुल उलूम में परसामीर, पतरेंगवा, पिपरा से जुलूस निकाला गया। इस अवसर पर सदर अलीराजा खान, प्रबंधक सहाबुद्दीन अंसारी आदि मौजूद रहे। नगर पंचायत पनियरा मदरसा दारूल ओलूम अरबिया हमीदिया अहले सुन्नत की तरफ से जुलूस निकाला गया। जुलूस डिंगुरी, सीतलपुर, बरगदहीं अकटहिया व बभनौली होते हुए पनियरा मदरसे पर आकर समाप्त हुआ।


बृजमनगंज प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र से पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब के जन्मदिन पर बचंगनगपुर, गोपालपुर, नयनसर से जुलूस निकाला गया। इस अवसर पर सादिक रजा, अब्दुल सलाम, सुहेब अहमद राजू रैनी, छोटे, सलमान, महफूज मौजूद रहे।

खनुआ प्रतिनिधि के अनुसार, भारत नेपाल सीमा पर स्थित हरदीडाली चौराहा खनुआ के बजरडिहवा, शेख फरेंदा से जुलूस निकाला गया। जुलूस में कलामुद्दीन अंसारी, जमाल अहमद आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed