फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   problemcreats for transfer

ट्रांसफर के नाम पर कर रहे परेशान

Thu, 19 May 2016 12:48 AM IST
maharajganj 
maharajganj  Updated Thu, 19 May 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
problemcreats for transfer
प्रशिक्षु शिक्षकों ने बेसिक शिक्षा विभाग के कर्मचारियों और अफसरों पर मिलीभगत का आरोप लगाया।  - फोटो : अमर उजाला
 बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा किए जा रहे शोषण से आजिज आकर महिला प्रशिक्षुओं ने बुधवार को डीएम से इसकी शिकायत की। उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग में अधिकारियों और कर्मचारियों की मिली भगत से शिक्षकों को स्थानांतरण के नाम पर शिक्षकों को परेशान किया जाता है।
विज्ञापन


डीएम को दिए शिकायती पत्र में महिला प्रशिक्षुओं ने कहा कि मौलिक नियुक्ति दुर्गम स्थानों पर स्थित विद्यालयों में किया गया है। जहां पर महिला प्रशिक्षु अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहीं हैं। यह कार्य शासनादेश के विपरीत है। इसके पूर्व भी महिला प्रशिक्षुओं को ऐसे ही विद्यालय आवंटित किए  गए थे जो डीएम के हस्ताक्षेप के बाद बदले गए। वहीं चतुर्थ बैच के प्रशिक्षुओं ने डीएम से बुधवार देर शाम तक नियुक्ति पत्र आवंटित कराने के लिए गुहार लगाई। प्रशिक्षुओं ने कहा कि 21 मई से ग्रीष्मावकाश प्रारम्भ है।
विज्ञापन


जिससे कार्यभार ग्रहण करने में काफी असुविधा होगी। बीएसए यह बात सुनने को तैयार नही हैं। इस मौके पर आरती गुप्ता, ममता रानी, ज्योति सिंह, महिमा सिंह, प्रियंका नायक, प्रीति वर्मा, रूचि शर्मा, दीप्ति चौबे, पिंकी सिंह, किरन त्यागी, सुषमा मिश्रा, शीतल श्रीवास्तव, नीलू सहित तमाम महिला प्रशिक्षु उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed