फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   problem sholve karenge resposibal

किसानों की समस्या को मिलकर दूर करेंगें जिम्मेदार

Fri, 17 Jul 2020 12:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
problem sholve karenge resposibal
किसानों की समस्या को मिलकर दूर करेंगें जिम्मेदार
विज्ञापन

- कृषि विभाग व स्टेट बैंक के जिम्मेदारों ने बैठक कर लिया निर्णय
महराजगंज। जिले के किसानों की फसल बीमा व किसान क्रेडिट कार्ड की समस्या को दूर करने तथा सुविधाजनक तरीके से किसानों को ऋण मुहैया कराने के लिए कृषि विभाग व स्टेट बैंक प्रबंधन द्वारा मिलकर कार्य किया जाएगा। ऐसा किए जाने से जहां किसानों की समस्याएं तीव्र गति से दूर होंगी, वहीं उनके कृषि क्षेत्र के दायरे को भी और बढ़ाया जा सकेगा।

विकास भवन स्थित कृषि विभाग कार्यालय में आयोजित बैठक में जिला कृषि अधिकारी हिमांचल सोनकर ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के तहत अभी केसीसी से वंचित किसानों को उसका लाभ दिलाने की पहल होगी। इसके साथ ही फसल बीमा से जुड़ी समस्याओं का भी त्वरित रूप से निदान किया जाएगा। मार्गदर्शी बैंक के मुख्य प्रबंधक एसके श्रीवास्तव ने कहा कि जल्द ही जिले में स्टेट बैंक की एक अलग यूनिट भी कार्य प्रारंभ करने जा रही है, जो कृषि ऋण को लेकर विशेष पहल करेगी। कृषि विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए किसानों को त्वरित लाभ देने का कार्य होगा। किसानों से आवेदन प्राप्त कर उनकी समस्या का निराकरण कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed