फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Private schools will have to provide information on RTE portal

Maharajganj News: आरटीई पोर्टल पर निजी स्कूलों को देनी होगी सूचना

Tue, 17 Sep 2024 03:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 17 Sep 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
Private schools will have to provide information on RTE portal
महराजगंज। शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश पाने वाले बच्चों का डाटा अधिकांश स्कूल अबतक पोर्टल पर अपडेट नहीं कर सके हैं। बीएसए ने सभी निजी स्कूलों को बच्चों का डाटा पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देश देते हुए 18 सितंबर तक का समय दिया है। इसके बाद भी अगर जानकारी नहीं अपलोड की गई तो उन स्कूलों के खिलाफ विभाग कार्रवाई कर सकता है।
विज्ञापन

जिले में आरटीई (शिक्षा का अधिकार अधिनियम) के तहत निजी स्कूलों में लॉटरी प्रक्रिया के तहत तीन चरणों में जरूरतमंद परिवारों के 1220 बच्चों को प्रवेश दिलाया गया था। प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद स्कूलों को बच्चों का डाटा आरटीई पोर्टल पर अपडेट करना था।
विज्ञापन

इसके लिए बीएसए श्रवण गुप्ता ने सभी स्कूलों पत्र जारी करते हुए निर्देश भी दिए थे। लेकिन इसके बाद भी सभी बच्चों का डाटा पोर्टल पर अपडेट नहीं हो सका है। बीएसए के निर्देश के बाद भी 1220 बच्चों के सापेक्ष 800 का ही डाटा पोर्टल पर अपडेट हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए ने इसके लिए फिर से सभी स्कूलों को निर्देश जारी करते हुए 18 सितंबर तक का समय दिया है। इसके अलावा उन्होंने सभी निजी स्कूलों से फीस प्रतिपूर्ति की राशि पाने के लिए स्कूल का खाता राष्ट्रीयकृत बैंक में खुलवाने के निर्देश देते हुए इसकी सूचना भी आरटीई पोर्टल पर अपडेट करने को कहा है। निर्देश का अनुपालन न करने पर स्कूलों के खिलाफ विभाग कार्रवाई भी कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed