{"_id":"68643730e15af68505015c89","slug":"principal-claims-101-children-reached-school-not-even-one-was-seen-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-153391-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानाचार्य का दावा : स्कूल पहुंचे 101 बच्चे... दिखे एक भी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानाचार्य का दावा : स्कूल पहुंचे 101 बच्चे... दिखे एक भी नहीं
Wed, 02 Jul 2025 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 02 Jul 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
निचलौल। ग्रीष्मकालीन छुट्टी के बाद खुले प्राथमिक विद्यालयों में कुछ जगहों पर बेहतर व्यवस्थाएं देखने को मिली, जबकि कुछ जगहों पर जिम्मेदारों की मनमानी पहले दिन ही झलकने लगी थी।
यह तस्वीरें मंगलवार को पड़ताल में देखनी को मिली। हद तो तब हो जब एक विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कहा कि विद्यालय में 101 बच्चों की उपस्थिति है, जबकि असलियत में परिसर में कोई बच्चे मौजूद नहीं थे। जिम्मेदार शिक्षक की यह बाते हैरान कर देने वाली थी। ऐसे विद्यालय से बाहर निकलने पर ग्रामीणों से पूछताछ में पता चला कि विद्यालय में कुछ बच्चे पहुंचे थे। जो कुछ देर बाद घर के लिए लौट गए।
12:01 बजे मुसहर बस्ती गेंडहवा में स्थित कंपोजिट विद्यालय परिसर में पेड़ के छांव में प्रधानाचार्य जग प्रवेश कुमार और सहायक अध्यापक अजीत सिंह यादव कुर्सी लगाकर बैठे थे। पूछताछ में स्कूल के प्रधानाचार्य जग प्रवेश कुमार ने बताया कि विद्यालय में कुल 201 बच्चे पंजीकृत है। जबकि 101 बच्चों की उपस्थित है।
विज्ञापन
इन बच्चों को पढ़ाने के लिए स्कूल में सहायक अध्यापक अजीत सिंह यादव, अनिल कन्नौजिया और रमन की तैनाती है। हालांकि शिक्षक अनिल कन्नौजिया और रमन की उपस्थित नहीं है। इसी तरह 1:23 बजे प्राथमिक विद्यालय कटान टोला में प्रधानाचार्य पंकज कुमार गौंड कमरे में बैठे बच्चों को पढ़ा रहे थे। जबकि कुछ मजदूर स्कूल का पेंटिंग करने में जुटे थे। 12:35 बजे प्राथमिक विद्यालय बहुआर कला में सहायक अध्यापक गोविंदा राम बच्चों को पढ़ा रहे थे। खंड शिक्षा अधिकारी आनंद कुमार मिश्रा ने बताया कि स्कूल से अनुपस्थित रहने वाले जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।