फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Prime Minister laid the virtual foundation stone for the redevelopment of Anandnagar station

Maharajganj News: आनंदनगर स्टेशन के पुर्नविकास का प्रधानमंत्री ने किया वर्चुअल शिलान्यास

Mon, 26 Feb 2024 09:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 26 Feb 2024 09:10 PM IST
विज्ञापन
Prime Minister laid the virtual foundation stone for the redevelopment of Anandnagar station
फोटो
विज्ञापन


-यात्रियों को मिलेगी अत्याधुनिक यात्री सुविधाएं, देश के विकास में रेल मंत्रालय का अहम योगदान : पंकज चौधरी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरेंदा। अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से आनंदनगर रेलवे स्टेशन के सुंदरीकरण व सुविधाएं बढ़ाने का वर्चुअल शिलान्यास किया। आनंदनगर रेलवे स्टेशन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में तमाम लोगों ने प्रधानमंत्री का संबोधन सुना। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी रहे।
वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री अनेक कार्यों के शिलान्यास व उद्धाटन के बारे में जानकारी देते हुए कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यों की जानकारी लोगों को दिए। मुख्य अतिथि केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने देश की अर्थव्यवस्था को काफी मजबूत किया। भारत अर्थव्यव्स्था के मामले में पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाना लक्ष्य है। प्रधानमंत्री ने देश के 554 स्टेशनों का अमृत भारत योजना के तहत पुर्नविकास किया है जो दस करोड़ की लागत से मॉडल स्टेशन के रूप में बनेगा।
विज्ञापन

स्टेशन पर पहुंचने का मार्ग सर्कुलेटिंग एरिया, वेटिंग हाल, शौचालय, लिफ्ट, दिव्यांगजनों के अनुकूल व्यवस्था, निशुल्क वाईफाई व बेहतर यात्री सूचना प्रणाली सहित पार्किंग आदि सुविधाओं से सुसज्जित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री ने कहा देश की अर्थव्यवस्था में रेल विभाग का विशेष योगदान रहता है। पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश के सभी क्षेत्रों में विकास किया है। बिजली, सड़क, एक्सप्रेस-वे सहित तमाम योजनाओं से सभी को लाभान्वित किया। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेश जायसवाल ने कहा कि अमृत भारत योजना के तहत आनंदनगर रेलवे स्टेशन का चयन होना गौरव की बात है, जिससे क्षेत्र के लोग लाभान्वित होंगे।
कार्यक्रम में एडीआरएम विक्रम कुमार सिंह, एसआरडीएफएम डॉ. राकेश कुमार भारती, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक जितेंद्र कुमार, राजकुमार, मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्श दात्री समिति के सदस्य अवधेश कुमार श्रीवास्तव ने अनेक जानकारी दी। इस दौरान रविकांत पटेल, पूर्व विधायक शिवेंद्र चौधरी, विशाल वर्मा, गिरीराज सर्राफ, नंदू पासवान मौजूद रहे।

रेल मंत्रालय की प्रतियोगिता में प्रियांशी सहानी को पहला स्थान
फरेंदा। रेल मंत्रालय भारत सरकार की अमृत भारत स्टेशन के अंतर्गत पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में प्रियांशी सहानी को पहला स्थान मिला। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चाैधरी ने मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता में विकसित भारत, विकसित रेल 2047 विषय पर निबंध लेखन, चित्रकारी, वॉक प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इसमें जूनियर वर्ग में चंद्रा पब्लिक स्कूल की प्रियांशी सहानी को पहला स्थान, स्कालर्स एकेडमी की अगस्तया गुप्ता व रजनी चौधरी को तीसरा स्थान मिला। वहीं सीनियर वर्ग में चंद्रा पब्लिक स्कूल के अंकुर पांडेय प्रथम, इलिमा द्वितीय व स्कालर्स एकेडमी के मोहम्मद रेहान रजा को तीसरा स्थान मिला। सभी को केंद्रीय मंत्री ने सम्मानित किया।

ट्रेनों के ठहराव के लिए केंद्रीय मंत्री को ज्ञापन
फरेंदा। आनंदनगर रेलवे स्टेशन पर कोरोना काल से ही बंद ट्रेनों के संचालन व ठहराव की मांग को लेकर लोगों ने केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने समाधान का भरोसा दिलाया। कस्बे के राजेश गुप्ता, नसीरूद्दीन, नीरज कुमार, अशोक मद्देशिया, नीलू विश्वकर्मा व राजू लोहिया ने दिए गए पत्र में कहा कि कोरोना काल से बंद ट्रेनों का फिर से संचालन न होने व महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव न होने से यात्रियों को परेशानी हो रही है। जबकि आनंदनगर जंक्शन मुख्य स्टेशन है। यहां से नेपाल व दूर दराज के लोगों का आना जाना रहता है। ट्रेन का संचालन शुरू होने से लोगों को सहूलियत मिलेगी। इस दौरान देवीलाल, दुर्गेश, उमेश, संदीप चौरसिया, राजू व बैजू शर्मा मौजूद रहे।

रेलवे अंडर पास का प्रधानमंत्री ने वर्चुअल उद्घाटन किया
नौतनवां। गोरखपुर नौतनवां रेल खंड पर बने रेलवे अंडरपास का उद्घाटन सोमवार को 12.30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से किया। कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत गोरखपुर नौतनवां रेल खंड पर बने अंडरपास बरगदवा रामसहाय से लेहड़ा मार्ग पर अंडरपास संख्या 11, गजपति देवपुर मार्ग पर अंडरपास संख्या 16, बरवाकला से चंडीथान मार्ग पर अंडरपास नंबर 37 तथा नौतनवा कस्बा के पुराने नौतनवा में बना अंडरपास संख्या 42 का उद्घाटन वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। बरवाकला में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष विशुन देव चौरसिया तथा विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान प्रतिनिधि आशुतोष सिंह रहे। इस मौके पर रेलवे सुरक्षा बल चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह, टीटीई उमेश कुमार गिरी, टीटीई राहुल कुमार यादव, राकेश यादव, गजाधर दूबे, संजय जायसवाल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed