फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Prime Minister both lays the foundation stone and inaugurates the schemes: Minister in-charge

प्रधानमंत्री योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन दोनों करते हैं : प्रभारी मंत्री

Fri, 15 Dec 2023 08:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 15 Dec 2023 08:27 PM IST
विज्ञापन
Prime Minister both lays the foundation stone and inaugurates the schemes: Minister in-charge
महराजगंज। विकसित भारत यात्रा के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में ग्राम पंचायत लखिमा थरूआ में जनपद प्रभारी मंत्री व राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधी प्रशासन विभाग दयाशंकर मिश्रा दयालु ने कहा कि हम सबके लिए ये बेहद सुखद है की आम लोगों के हित की गारंटी स्वयं प्रधानमंत्री लेते हैं। पहले योजनाओं में विलंब का आलम यह था कि योजना का शिलान्यास एक सरकार तो उद्घाटन दूसरी सरकार करती थी, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन दोनों करते हैं। नौजवानों को रोजगार दे रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जाति के नाम पर राजनीति करने वालों ने गरीबों को जातियों में बांटा, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि गरीब की कोई जाति नहीं होती। गरीब-गरीब होता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश में केवल चार जातियां हैं। गरीब, महिला, किसान और नौजवान।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान लोगों ने प्रधानमंत्री के विकसित भारत संकल्प से संबंधित प्रधानमंत्री का उद्बोधन भी सुना। लाभार्थी दूधनाथ, अमरावती, शिव, कमालुद्दीन आदि ने मेरी कहानी, मेरी जुबानी द्वारा अलग–अलग योजनाओं से उनके जीवन में आए बदलाव के अनुभव साझा किए। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार राय, अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा, सीएमओ डॉ. नीना वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed