फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Prices of vegetables increased, kitchen budget messed up

Maharajganj News: सब्जियों के बढ़े दाम, गड़बड़ाया किचन का बजट

Sat, 22 Jun 2024 03:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 22 Jun 2024 03:47 AM IST
विज्ञापन
Prices of vegetables increased, kitchen budget messed up
बस स्टेशन के पास सब्जी की खरीदारी करते लोग।
महराजगंज। पिछले दो माह से पड़ रही बेतहाशा गर्मी और धूप से सब्जियों के दाम बढ़ गए हैं। इससे किचन का बजट गड़बड़ा गया है। स्थानीय स्तर पर ही नहीं बाहर से आने वाली सब्जियों के रेट भी आसमान छू रहे हैं। हरी धनिया जहां 180-200 रुपये किलो तक जा पहुंची है। वहीं हरी मिर्च 100 रुपये, लाल आलू 35 रुपये और प्याज 40 रुपये किलो पहुंच गई है।
विज्ञापन

गर्मी में सब्जियों के दाम बढ़ने से लोगों का जायका गड़बड़ा गया है। लौकी, सरपुतिया 60 रुपये किलो तो बैंगन व भिंडी 50 रुपये किलो बिक रही है। पत्ता गोभी और शिमला मिर्च 90-100 रुपये किलो तक जा पहुंचे हैं। सब्जियों का स्वाद बढ़ाने में उपयुक्त हरी धनिया तो 20 रुपये से कम में दुकानदार दे ही नहीं रहे हैं। इसका रेट 180-200 रुपये किलो है।
विज्ञापन

फुटकर में हरी मिर्च 100 रुपये किलो बिक रही है। सब्जी विक्रेता रामू और अभिषेक ने कहा कि बाहर से आने वाली सब्जियां महंगे रेट पर आ रही हैं। वहीं तेज धूप के कारण स्थानीय किसानों को सिंचाई में अधिक पैसा लगाना पड़ रही है, जिसके कारण महंगे रेट पर वह सब्जियां उपलब्ध करा रहे हैं। बिक्री भी हम लोगों को इसके कारण अधिक दर पर करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed