फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Presented a social song based on the life of Ambedkar

Maharajganj News: आंबेडकर के जीवन पर आधारित सामाजिक गीत प्रस्तुत किया

Wed, 09 Apr 2025 07:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 09 Apr 2025 07:51 PM IST
विज्ञापन
Presented a social song based on the life of Ambedkar
बागापार। सदर ब्लाॅक के ग्राम सोनरा में मंगलवार को भगवान बुद्ध एवं संविधान निर्माता डाॅ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया गया। शाम को राष्ट्रीय गायिका प्रीति बौद्ध एवं रविराज बौद्ध ने अपने मधुर गीतों से शमा बांध दी। दोनों कलाकारों ने आंबेडकर के जीवन पर आधारित सामाजिक गीत प्रस्तुत किया, जिस पर दर्शक खूब थिरके और आनंद उठाया। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ई. विवेक कुमार गुप्ता, डॉ. डीके साहनी, डॉ. राजीव मद्धेशिया ने भगवान बुद्ध एवं डाॅ. अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। डॉ. डीके साहनी ने कहा कि बाबा साहब भीमराव आंबेडकर को किसी एक जाति के बंधन में नहीं बांधा जा सकता। वह एक सामान्य व्यक्ति नहीं बल्कि महापुरुष थे। ई. विवेक कुमार गुप्ता ने सभी का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन राजमणि राव एवं मानवेंद्र निषाद ने किया। इस मौके पर धर्मेंद्र यादव, प्रताप नारायण, सोनू गौतम, मनोज गौतम, संजय कुमार, दुखी प्रसाद, हरिलाल, रामसेवक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed