फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Prescriptions will be issued outside the OPD at the end of April.

Maharajganj News: अप्रैल माह के अंत में ओपीडी के बाहर कटेगी पर्ची

Thu, 26 Mar 2026 02:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Prescriptions will be issued outside the OPD at the end of April.
ओपीडी की भीड़ होगी कम, बाहर मिलेगा बेहतर वातारवरण
विज्ञापन

अप्रैल के अंत तक नई व्यवस्था के लागू होने की संभावना
महराजगंज। जिला अस्पताल में मरीजों और उनके तीमारदारों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक बदलाव किया जा रहा है। अस्पताल परिसर में पर्ची काउंटर को ओपीडी ब्लॉक के अंदर से बाहर शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
पहले पर्ची बनवाने के लिए मरीजों और उनके साथ आने वाले तीमारदारों को ओपीडी के अंदर जाना पड़ता था, जिससे भीड़ बढ़ जाती थी और सभी को परेशानी का सामना करना पड़ता था। इस नए निर्णय के पीछे मुख्य कारण ओपीडी में लगने वाली भीड़ और बढ़ते गर्मी के मौसम को देखना है। गर्मी में अंदर की भीड़भाड़ से मरीजों और तीमारदारों को सांस लेना मुश्किल हो जाता था। अब पर्ची काउंटर बाहर बनाया जा रहा है, जिससे ओपीडी में भीड़ कम होगी और मरीजों को बेहतर वातावरण मिलेगा। यह व्यवस्था अप्रैल महीने के अंत तक शुरू हो जाने की संभावना है।
विज्ञापन




रोगी कल्याण समिति की देखरेख में इस काउंटर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। सीएमएस डॉ. एके द्विवेदी ने बताया कि ओपीडी में लगातार बढ़ रही भीड़ और गर्मी के मौसम को ध्यान में रखकर यह फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि मरीजों की सुविधा हमारी प्राथमिकता है। बाहर काउंटर बनने से ओपीडी के अंदर की भीड़ कम होगी और तीमारदारों को भी राहत मिलेगी। अप्रैल के अंत तक यह नई व्यवस्था लागू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




जिला अस्पताल की सुविधाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में कदम उठाया गया है। पहले की व्यवस्था में पर्ची काउंटर के अंदर होने से कई बार मरीजों को लंबी लाइन में खड़े रहना पड़ता था। खासकर गर्मी में यह और भी कष्टदायक हो जाता था। नई व्यवस्था से समय की बचत होगी और स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू रूप से उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed