फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Prerna canteens will open in five blocks, increasing the income of the groups.

Maharajganj News: पांच ब्लॉकों में खुलेंगे प्रेरणा कैंटीन, समूहों की बढ़ेगी आय

Tue, 30 Dec 2025 01:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Prerna canteens will open in five blocks, increasing the income of the groups.
स्वयं सहायता समूहों को ढाई-ढाई लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी
विज्ञापन

स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर
महराजगंज। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत जिले के पांच ब्लॉकों में नए प्रेरणा कैंटीन खोले जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना और उनकी आय में वृद्धि करना है। प्रेरणा कैंटीन के संचालन से समूहों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और स्थानीय स्तर पर लोगों को स्वच्छ, पौष्टिक और किफायती भोजन मिलेगा।
जानकारी के अनुसार, शासन की ओर से प्रत्येक प्रेरणा कैंटिन के संचालन के लिए स्वयं सहायता समूहों को ढाई-ढाई लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा, कैंटीन के बेहतर संचालन के लिए आवश्यक शेष धनराशि स्वयं सहायता समूहों द्वारा स्वयं लगाई जाएगी। इस वित्तीय सहयोग से महिलाओं को बिना अधिक आर्थिक बोझ के अपना उद्यम शुरू करने का अवसर मिलेगा। अधिकारियों ने बताया कि प्रेरणा कैंटिन का संचालन पूरी तरह से स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा किया जाएगा। कैंटीन में भोजन तैयार करने, उसकी बिक्री, साफ-सफाई, लेखा-जोखा रखने और संपूर्ण प्रबंधन की जिम्मेदारी समूह की सदस्य निभाएंगी।
विज्ञापन

प्रेरणा कैंटिन में स्थानीय स्वाद और लोगों की पसंद को ध्यान में रखते हुए भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही पौष्टिक और संतुलित आहार पर विशेष जोर रहेगा। कम दाम में गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। ताकि आमजन, कर्मचारी, मरीजों के तीमारदार और राहगीर इसका लाभ उठा सकें। भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता बनाए रखने के लिए विशेष दिशा-निर्देश भी जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
जिले में राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत पहले से ही स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को विभिन्न स्वरोजगार गतिविधियों से जोड़ा जा रहा है। पांच ब्लॉकों में प्रेरणा कैंटीन स्थापित की जाएंगी।
-मोहम्मद जाकिर, उपायुक्त स्वत: रोजगार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed