{"_id":"5b5235fb4f1c1bbd298b5290","slug":"prepare-the-defense-of-the-flood-protection","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘बाढ़ से बचाव की तैयारी पूरी करें अफसर’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘बाढ़ से बचाव की तैयारी पूरी करें अफसर’
महराजगंज (ब्यूरो)
Updated Sat, 21 Jul 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
‘बाढ़ से बचाव की तैयारी पूरी करें अफसर’
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। मुख्य सचिव ने शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बाढ़ से बचाव के लिए अभी से पूरी तैयारी पूरी करने का निर्देश दिया है। उन्होंने अधिकारियों से बाढ़ से बचाव के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने की हिदायत भी दी।
उन्होंने आगाह किया कि जहां भी बंधे कमजोर हैं, उन्हें तत्काल दुरुस्त करा लें। ताकि बाढ़ के दौरान दिक्कत पैदा न हो। साथ ही वहां पर लगातार नजर भी रखें। ताकि बाढ़ आने पर बचाव व राहत के काम तत्काल शुरू किए जा सकें। बाढ़ के समय दी जाने वाली राहत सामग्री भी अभी से तैयार रखें।
उन्होंने यह भी कहा कि जिले में जहां कहीं भी बाढ़ की सूचना मिले, वहां ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी व अधिकारी तत्काल राहत व बचाव कार्य शुरू करें। ताकि लोगों को बाढ़ प्रभावित लोगों को जल्द से जल्द राहत मिल सके।उन्होंने बाढ़ कंट्रोल रूम बनाकर उसमें कर्मचारियों की शिफ्टवार ड्यूटी भी लगाने के लिए कहा। इसी क्रम में प्रमुख सचिव शिक्षा ने परिषदीय स्कूलों में बेहतर शिक्षा देने के लिए आवश्यक दिशानिर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जुलाई माह के अंत तक सभी विद्यार्थियों को स्कूल बैग, किताब, ड्रेस आदि का वितरण सुनिश्चित कर लिया जाए। ताकि स्कूलों में शिक्षा लेने वाले विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। शासन से किताबें मिलते ही उसे विद्यार्थियों में वितरित कराएं। जिससे छात्रों को बेहतर शिक्षा मिल सके। इस दौरान सीडीओ राम सिंहासन प्रेम, बीएसए जगदीश शुक्ला, डीसी मनरेगा उपेंद्र प्रसाद पाल, सीएमओ डॉ. क्षमा शंकर पांडेय, पशु चिकित्साधिकारी सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।