{"_id":"686ec388e5502195fe017a7e","slug":"preparations-for-the-sawan-fair-have-begun-at-the-panchmukhi-shiva-temple-in-ithiya-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-154105-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सावन मेला की पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया में तैयारियां शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सावन मेला की पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया में तैयारियां शुरू
Thu, 10 Jul 2025 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 10 Jul 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
निचलौल। सावन मेला शुक्रवार से शुरू हो रहा है। इसको देखते हुए भारत नेपाल बाॅर्डर के करीब स्थित सुप्रसिद्ध पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए मंदिर के गर्भगृह से लेकर दो किलोमीटर तक कड़े सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम रहेंगे।
28 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे और भारी पुलिस फोर्स तैनात रहेगा। सावन मेले को लेकर तैयारी में जुटे लेखपाल अजय कसौधन ने बताया कि मंदिर के नाम से करीब आठ एकड़ भूमि है। कुछ हिस्सों पर फसल लगी है, जबकि अधिकांश हिस्सों पर मेला का आयोजन किया जाता है। मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की व्यवस्थाओं को देखते हुए कुछ दिन पहले मंदिर के दक्षिण सटे छह डिस्मिल भूमि मंदिर के नाम से खरीदारी कर भंडारा गृह का निर्माण चल रहा है। जहां पर सावन में पहुंचने वाले भक्तों को निशुल्क भोजन कराया जाएगा।
इतना ही नहीं श्रद्धालुओं को ठहरने के लिए मंदिर के उत्तर धर्मशाला भी पहले से बना हुआ है। इतना ही नहीं मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए धार्मिक पुस्तकालय की भी व्यवस्था की गई है। सावन मेले में सुरक्षा को लेकर पुलिस टीम के अलावा मंदिर गर्भगृह से लेकर मंदिर परिसर स्थित हनुमान मंदिर, दुर्गा मंदिर, राम जानकी मंदिर, मंदिर के पूर्वी, उत्तरी और पश्चिमी गेट सहित अन्य जगहों पर कुल 28 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
इसके अलावा ड्रोन कैमरे से भी निगरानी की जाएगी। मंदिर के प्रवेश के लिए बैरिकेडिंग की जाएगी। मेले में आने वाली गर्भवतियों और दिव्यांगों के लिए दो व्हील चेयर की व्यवस्था की गई है। वहीं मेला परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रण करने के लिए मंदिर से करीब दो किलोमीटर दूर चारों तरफ से नौ बैरियर लगाएंगे जाएंगे।
मंदिर परिसर के अंदर ही श्रद्धालुओं की प्राथमिक उपचार के लिए स्वास्थ्य कर्मियों की टीम भी तैनात की जाएगी और मंदिर परिसर में ही खोया पाया केंद्र भी लगाया जाएगा।