फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Preparations for Magh Mela in full swing, special emphasis on emergency arrangements

Maharajganj News: माघ मेला के मद्देनजर तैयारियां तेज, आपातकालीन व्यवस्था पर विशेष जोर

Sat, 13 Dec 2025 02:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Preparations for Magh Mela in full swing, special emphasis on emergency arrangements
मेले में जाने वाली बसों की वर्कशॉप में होगी जांच
विज्ञापन

चालकों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया अनिवार्य
शुरुआती चरण में चार-चार बसें संचालित की जाएंगी
महराजगंज। अगले माह के तीन तारीख (पौष पूर्णिमा) से 15 फरवरी (शिवरात्रि) तक चलने वाले माघ मेला की तैयारियां तेज कर दी हैं। महाकुंभ की तरह प्रयाग माघ मेला में परिवहन निगम रोडवेज की बसों को सर्वाधिक भेजने की तैयारी में जुट गया है। माघ मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की आवाजाही को ध्यान में रखते हुए बस संचालन, सुरक्षा प्रबंधन व आपातकालीन व्यवस्था पर विशेष जोर दिया गया है।
एआरएम ने जानकारी देते हुए बताया कि शुरुआती चरण में चार-चार बसें संचालित की जाएंगी। राज्य कार्यालय से इस बार कड़े निर्देश जारी किए हैं। महाकुंभ 2025 की तर्ज पर सभी चेक पोस्ट पर सुरक्षा टीम तैनात रहेगी। मुख्यालय एवं क्षेत्रीय कंट्रोल रूम से बसों की रीयल-टाइम ट्रैकिंग की जाएगी। बताया कि परिवहन विभाग के आदेश में सभी चालकों का स्वास्थ्य परीक्षण, विशेषकर नाइट विजन टेस्ट कराया जाएगा। बसों के आपातकालीन गेट की जांच अनिवार्य की गई है। बसों के फ्रंट शीशे पर चालक-परिचालक के मोबाइल नंबर दर्ज रहेंगे। इससे मेले में गई बस अगर गलत स्थान पर खड़ी मिलती है तो फोन कर चालक से हटवाया जा सकेगा। डिपो 05–05 चालक रिजर्व में बस स्टेशन पर रखे जाएंगे। बस ट्रैकिंग और सुरक्षा प्रोटोकॉल सख्त किए गए हैं।
विज्ञापन

वर्जन

राज्य कार्यालय से प्राप्त सावधानियों का अनुपालन कराते हुए यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि माघ मेले में जाने वाली डिपो की बसों से किसी प्रकार की बस दुर्घटना न होने पाए। मेला क्षेत्र में सुरक्षित, समयबद्ध और नियंत्रित परिवहन सेवा उपलब्ध कराना विभागीय प्राथमिकता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सर्वजीत वर्मा, एआरएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed