{"_id":"69a2071070eefd63a00ace8e","slug":"preparations-are-underway-to-make-subhaspas-harmony-maharally-grand-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-172465-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सुभासपा की समरसता महारैली को भव्य बनाने की तैयारियां जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सुभासपा की समरसता महारैली को भव्य बनाने की तैयारियां जारी
विज्ञापन
महराजगंज। 15 मार्च को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की सामाजिक समरसता महारैली को भव्य बनाने की तैयारियां जोरों पर हैं। कार्यक्रम के लिए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश सरकार के पंचायती राज मंत्री एवं अल्पसंख्यक कल्याण बोर्ड के प्रभारी ओमप्रकाश राजभर का 15 मार्च को जनपद में आगमन होगा।
इसके पूर्व तैयारी के सिलसिले में पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व राज्य मंत्री अरबिंद राजभर ने शुक्रवार को जनपद में पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने रैली स्थल का जायजा लेकर व्यवस्थाओं का मूल्यांकन किया। अरबिंद राजभर ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे इस समरसता महारैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक दें। उन्होंने कहा कि यह रैली सामाजिक एकता, सद्भाव और 2027 के विधानसभा चुनाव की मजबूत नींव रखेगी। पूर्वांचल में अपनी ताकत दिखाने के लिए ऐसी रैलियों के माध्यम से संगठन को मजबूत कर रही है।
इस दौरान रैली प्रभारी एवं जिला प्रभारी, राष्ट्रीय सचिव जितेंद्र सिंह, मंत्री प्रतिनिधि माननीय कविलाश राजभर, जिला अध्यक्ष मुरली मनोहर राजभर सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। महारैली धनेवा-धनेई स्थित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय के सामने प्रस्तावित है।