फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Pregnant woman dies, family members create ruckus

Maharajganj News: प्रसूता की मौत, परिजनों का हंगामा

Tue, 20 May 2025 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 20 May 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Pregnant woman dies, family members create ruckus
महराजगंज। रविवार को जिला महिला अस्पताल में एक प्रसूता की मौत हो गई। परिजनों ने डाक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में हंगामा किया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस और डाॅक्टरों ने परिजनों को मशक्कत के बाद शांत कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के वार्ड नंबर दो शिवनगर निवासी 25 वर्षीय सनूपा को रविवार शाम करीब चार बजे प्रसव पीड़ा शुरू हुई। परिजन उसे नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इंदिरानगर लेकर पहुंचे। वहां चिकित्साधिकारी डॉ. नामिता गुप्ता ने इंजेक्शन लगाया, लेकिन इसके बाद सनूपा की तबीयत और बिगड़ गई। स्थिति को देखते हुए उसे जिला महिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जिला महिला अस्पताल पहुंचने के बाद उसे तत्काल डिलीवरी वार्ड में भर्ती कर कराया गया। परिजनों के अनुसार, यहां एक महिला चिकित्सक ने प्रसव के लिए इंजेक्शन लगाया, लेकिन कुछ ही देर में सनूपा की हालत अचानक बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। इससे परिजन आक्रोशित हो उठे। अस्पताल कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे।
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि महिला की स्थिति गंभीर होने के बाद भी डाक्टरों ने समय पर उचित इलाज नहीं किया और गलत दवाएं या इंजेक्शन लगाए। इससे उसकी जान चली गई। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों और अस्पताल प्रशासन ने परिजनों को समझा बुझाकर शांत किया। पुलिस ने न्याय का आश्वासन देकर शव को कब्जे में ले लिया। कोतवाल सत्येंद्र कुमार राय के अनुसार, रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा की मौत की असली वजह क्या हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed