फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Pre-trial meetings regarding various cases for the National Lok Adalat have commenced.

Maharajganj News: राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर विभिन्न मामलों की प्री-ट्रायल बैठक शुरू

Thu, 30 Jul 2026 02:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Pre-trial meetings regarding various cases for the National Lok Adalat have commenced.
महराजगंज। 12 सितंबर को जनपद में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होना है। इसकी तैयारियों को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने विभिन्न श्रेणियों के मामलों के प्री-ट्रायल बैठक का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इन बैठकों में संबंधित विभागों, बैंक अधिकारियों तथा पक्षकारों के साथ समन्वय कर अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण के लिए चयन किया जाएगा।
विज्ञापन


राष्ट्रीय लोक अदालत में शमनीय आपराधिक वाद, धारा-138 एनआई एक्ट के मामले, बैंक ऋण वसूली से जुड़े प्री-लिटिगेशन वाद, मोटर दुर्घटना दावा, वैवाहिक एवं पारिवारिक विवाद, श्रम विवाद, भूमि अधिग्रहण, बिजली, जलकर, राजस्व, चकबंदी तथा अन्य सिविल वादों का आपसी सहमति के आधार पर निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दीपक कुमार सिंह ने सभी संबंधित विभागों से व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा अधिक से अधिक मामलों को राष्ट्रीय लोक अदालत में प्रस्तुत कराने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्री-ट्रायल बैठकों का कार्यक्रम

मोटर दुर्घटना दावा वाद 3 अगस्त, 11 अगस्त, 19 अगस्त, 4 सितंबर और 10 सितंबर 2026।

वैवाहिक वाद: 1 अगस्त, 7 अगस्त, 22 अगस्त, 29 अगस्त और 5 सितंबर 2026।

विद्युत अधिनियम से संबंधित वाद: 4 अगस्त, 11 अगस्त, 18 अगस्त, 25 अगस्त और 1 सितंबर 2026।

चेक बाउंस वाद 7 अगस्त, 14 अगस्त, 21 अगस्त, 27 अगस्त और 4 सितंबर 2026।

बैंक एवं फाइनेंस कंपनी से जुड़े वाद 5 अगस्त, 12 अगस्त, 19 अगस्त, 26 अगस्त और 2 सितंबर 2026।

अन्य प्री-लिटिगेशन वाद 6 अगस्त, 13 अगस्त, 20 अगस्त, 27 अगस्त और 3 सितंबर 2026।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed