फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   prakash parv celebrated

सिख समुदाय ने मनाई गुरु नानक देव की जयंती

Sat, 20 Nov 2021 12:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
prakash parv celebrated
सिख समुदाय ने मनाई गुरु नानक देव की जयंती
विज्ञापन

नौतनवां। नगर स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में सिखों के पहले गुरु गुरु नानक देव की जयंती सिख समुदाय के अनुयायियों ने आस्था और विश्वास के साथ धूमधाम से मनाई। शुक्रवार की सुबह गुरुद्वारा परिसर में स्थानीय कस्बा सहित आसपास के इलाकों एवं पड़ोसी मुल्क नेपाल से भी लोग शामिल हुए। दोपहर तक संगत के प्रत्येक सदस्य की उपस्थिति होने पर कार्यक्रम की शुरुआत हुई।
सर्वप्रथम गुरुद्वारा में विराजमान गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष प्रत्येक बच्चे, पुरुषों, महिलाओं एवं बुजुर्गों ने मत्था टेककर स्वास्थ्य लाभ एवं घर, परिवार, नगर व देश में अमन-चैन एवं सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। तत्पश्चात बाहर से आए ज्ञानियों की टीम ने ईश्वर का पाठ कर लोगों को निहाल किया। इस अवसर पर समुदाय के नन्हें-मुन्ने बच्चों ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

उत्तराखंड के रुद्रपुर से आए कथावाचक सतनाम सिंह एवं अमृतसर से आए कीर्तन जत्था रविंदर सिंह की टीम ने गुरु नानक देव की जीवनी पर प्रकाश डाला। कहा कि गुरु नानक देव ने लोगों की सेवा, भलाई और उत्थान में अपना पूरा जीवन गुजार दिया। उनके विचार और संस्कार हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए भी सदैव प्रेरणा स्रोत रहेंगे। उन्होंने कहा कि मानव जाति की भलाई में बाबा के संघर्ष को आदर्श मानकर आप सभी लोग हमेशा सेवा ही धर्म की राह पर चलें। उधर, गुरु नानक जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित लंगर में प्रसाद ग्रहण करने वाले लोगों की सेवा में संगत के लोग लीन रहे। सिख समुदाय के अध्यक्ष परमजीत सिंह उर्फ बॉबी ने कहा कि गुरु नानक देव सिख धर्म के पहले गुरु थे। आज का दिन सिख समुदाय के लिए खास महत्व रखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान चेयरमैन गुड्डू खान, पूर्व विधायक मुन्ना सिंह, जितेंद्र जायसवाल, ज्ञानी मोहन सिंह, सोहन सिंह, रंजीत, पम्मी सिंह, मनजीत सिंह, सरदार बंटी सिंह, सुरजीत, अमरिंदर, सिमरन कौर, अश्मित कौर, आनमोल, गुरप्रीत कौर, गुरमीत, जसप्रीत, रजिंदर कौर, कवलजीत कौर, सतपाल, राजपाल, परविंदर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed