फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Pradhans demanded extension of tenure

Maharajganj News: प्रधानों ने कार्यकाल का विस्तार करने की मांग की

Sun, 26 Apr 2026 01:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Pradhans demanded extension of tenure
ग्राम प्रधानों ने खंड विकास अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

परतावल। ग्राम प्रधानों ने त्रिस्तरीय पंचायतों के कार्यकाल विस्तार की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी को सौंपा। ग्राम प्रधान संगठन के जिला उपाध्यक्ष सचिन सिंह के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपकर ग्राम प्रधानों के कार्यकाल के विस्तार की मांग की गई।


ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि प्रदेश की त्रिस्तरीय पंचायतों का कार्यकाल आगामी 26 मई को समाप्त हो रहा है। वहीं मतदाता सूची पुनरीक्षण में देरी, पिछड़ा वर्ग आयोग गठन लंबित होने और सर्वोच्च न्यायालय की ओर से निर्धारित ट्रिपल टेस्ट प्रक्रिया पूरी न होने के कारण निर्धारित समयावधि में चुनाव कराना कठिन है। ग्राम प्रधानों ने कहा कि वर्तमान पंचायत प्रतिनिधियों का कार्यकाल बढ़ाया जाए ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों की निरंतरता बनी रहे। प्रधान संगठन ने चेतावनी दी कि यदि निर्वाचित पंचायतों के स्थान पर प्रशासकों की नियुक्ति की जाती है तो इससे पारदर्शिता और जवाबदेही प्रभावित होगी। इस दौरान सचिन कुमार, श्याम पांडेय, सिंह, मुनीब सिंह, दीनानाथ, बलवंत विश्वकर्मा, सुधाकर, कृष्ण मुरारी चौरसिया, अमित सिंह, राजेश सिंह, रामचंद्र, अली मोहम्मद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed