फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Pradhan who went to resolve drain dispute attacked, three injured

Maharajganj News: नाली विवाद सुलझाने गए प्रधान पर हमला, तीन घायल

Mon, 15 Apr 2024 03:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 15 Apr 2024 03:02 AM IST
विज्ञापन
Pradhan who went to resolve drain dispute attacked, three injured
चौक बाजार। थाना क्षेत्र के एक गांव में नाली विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मामला सुलझाने गए ग्राम प्रधान पर किसी ने हमला कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को पकड़कर थाने लाई।
विज्ञापन

करौता गांव में दो घरों के बीच बने नाली में गंदा पानी बहाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष के लोगों ने ग्राम प्रधान के पास जाकर दूसरे पक्ष को समझा बुझाकर मामला शांत करने को कहा। ग्राम प्रधान विवाद को सुलझाने मौके पर पहुंच गए। प्रधान दोनों पक्षों को समझा बुझा रहे थे। इसी बीच दोनों पक्ष आपस में मारपीट करने लगे। छत से ईंट पत्थर चलने लगे। विवाद स्थल पर मौजूद हरी, प्रभु तथा उसकी बेटी साधना को गंभीर चोट लग गई। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। ग्राम प्रधान ओमप्रकाश जायसवाल ने बताया कि नाली विवाद सुलझाने गया था। अचानक किसी ओर से ईंट आकर सीने पर लग गया। भागकर जान बचाई। थानाध्यक्ष प्रशांत पाठक ने बताया कि मामला संज्ञान में है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed