{"_id":"67af41dfa09731cf8002b188","slug":"pradhan-accused-the-secretary-of-embezzling-rs-325-lakh-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-142663-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: प्रधान ने सचिव पर लगाया 3.25 लाख के गबन का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: प्रधान ने सचिव पर लगाया 3.25 लाख के गबन का आरोप
Fri, 14 Feb 2025 06:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 14 Feb 2025 06:45 PM IST
विज्ञापन
लक्ष्मीपुर। क्षेत्र के ग्राम पंचायत जंगल गुल्हरिया के ग्राम प्रधान ने ग्राम सचिव पर 3.25 लाख रुपये गबन का आरोप लगाया है। इस संबंध में प्रधान ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
ग्राम प्रधान प्रमिला देवी के अनुसार, ग्राम पंचायत जंगल गुल्हरिया के विकास कार्यों के लिए ग्राम निधि से आवंटित राशि में ग्राम सचिव अखंड प्रताप सिंह की ओर से अनियमितताएं की गईं। उन्होंने कहा कि पंचायत को दी गई 3,25,417 रुपये की राशि का गलत ढंग से उपयोग किया गया है। प्रधान ने आरोप लगाया कि कई विकास कार्यों के लिए जारी धनराशि का कोई सही विवरण उपलब्ध नहीं है।
पंचायत के विभिन्न कार्यों के लिए स्वीकृत बजट में गड़बड़ी हुई है और सरकारी फंड का दुरुपयोग कर फर्जी भुगतान किए गए हैं। ग्राम सचिव अखंड प्रताप सिंह ने आरोपों को बेबुनियाद करार दिया है। खंड विकास अधिकारी लक्ष्मीपुर मृत्युंजय यादव ने बताया कि ग्राम प्रधान के माध्यम से मामले की जानकारी हुई है। जांच की जाएगी। संवाद