{"_id":"66eac8dd578a32b33e04c188","slug":"pradhan-accused-the-employment-servant-of-threatening-him-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-131596-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: प्रधान ने रोजगार सेवक पर धमकी देने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: प्रधान ने रोजगार सेवक पर धमकी देने का लगाया आरोप
Wed, 18 Sep 2024 06:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 18 Sep 2024 06:04 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। जनपद की एक अनुसूचित जाति की महिला ग्राम प्रधान ने रोजगार सेवक पर धमकी देने का आरोप लगाया है। आरोप है कि आवास योजना के लाभार्थियों से पैसा लेने के बाद भी रोजगार सेवक ने निर्माण कार्य नहीं कराया। ग्रामीणों ने प्रधान के साथ जिलाधिकारी से शिकायत कर जांच की मांग की।
ग्राम सभा सोहगीबरवा की ग्राम प्रधान शांति देवी अनुसूचित जाति के अंतर्गत आती हैं। उन्होंने जिलाधिकारी को बुधवार शिकायती पत्र सौंपा। शिकायत में कहा कि रोजगार सेवक ने ग्रामसभा में स्वीकृत प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री आवास योजना का धन व शौचालय अनुदान के रुपये लाभार्थियों से ले लिए और कहा कि वह स्वयं निर्माण कराएंगे। 131 लाभार्थियों से पूरा पैसा लेने के बाद भी निर्माण नहीं कराया।
शिकायत पर उसके खिलाफ 419, 420 का मुकदमा दर्ज हुआ और वह जेल भी गया। जमानत पर छूटने के बाद जब उससे कहा जा रहा कि लाभार्थियों का आवास बनवाए तो वह धमकी दे रहा कि पहले हमारे खिलाफ किया गया मुकदमा वापस लो। मुकदमा उठवाने के बाद ही मैं लाभार्थियों का आवास बनवाउंगा। महिला प्रधान ने आरोप लगाया कि रोजगार सेवक उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन
शिकायत में यह भी बताया गया है कि रोजगार सेवक इस नौकरी के लिए पात्र नहीं हैं, क्योंकि उसके पास दो मंजिला मकान, जेसीबी, तीन ट्रैक्टर-ट्राॅली, चारपहिया वाहन, तीन बाइक, रिपर मशीन, दो जगह जमीन तथा एक सहज जन सेवा केंद्र भी है। ग्रामीणों ने डीएम से आवास योजना की धनराशि वसूल करवाने की मांग की। ज्ञापन सौंपते वालों में जयगोविंद, रामदरश, रामफेर, भारती, गुड़िया, मीना, भानुमती सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद