फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Pradhan accused of building mosque despite protests

Maharajganj News: विरोध के बाद भी प्रधान पर मस्जिद निर्माण का आरोप

Mon, 03 Feb 2025 05:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 03 Feb 2025 05:39 PM IST
विज्ञापन
Pradhan accused of building mosque despite protests
महराजगंज। सदर तहसील के ब्रह्मपुर गांव में लोगों का विरोध नजरंदाज कर प्रधान पर बजरंग दल के पदाधिकारियों ने मस्जिद निर्माण कराने का आरोप लगाया है। सोमवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर प्रधान पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बजरंग दल के प्रांत सुरक्षा प्रमुख विवेक श्रीवास्तव ने ज्ञापन में आरोप लगाया है कि पनियरा के ब्रह्मपुर गांव में प्रधान सलीम मस्जिद निर्माण करा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने निर्माण का विरोध किया तो मारने पीटने की धमकी दी। शांति व्यवस्था बनी रहे इसके लिए गांव के लोगों ने स्थानीय पुलिस और एसडीएम को प्रार्थनापत्र दिया।
विज्ञापन

पनियरा पुलिस ने प्रधान सलीम का चालान कर एसडीएम से 14 दिन तक न्यायिक अभिरक्षा मांगी, लेकिन एसडीएम ने जमानत देकर छोड़ दिया, जबकि प्रधान पर पहले कई मामलों में अभियोग पंजीकृत है। प्रधान के साथ पुत्र भी दंगा भड़काने के आरोपित रहे हैं। यह शिकायत करने वाले ग्रामीणों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार कनैला गांव में प्रधान शाबिर भी सरकारी जमीन पर मस्जिद निर्माण कराना चाहते हैं, जिसकी अनुमति के लिए फाइल एसडीएम कार्यालय में है। ज्ञापन में जन भावना के विपरीत धर्मस्थल निर्माण रोकने और संबंधित पर कार्रवाई की मांग की गई है। ज्ञापन देने वालों में जिला संयोजक बलराम गुप्ता, सहसंयोजक सुनील शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed