फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   pradartion in bhakiyu

नौतनवां रूट पर ट्रेनों के संचालन की मांग लेकर भाकियू ने किया प्रदर्शन

Wed, 25 Nov 2020 11:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
pradartion in bhakiyu
ट्रेन के संचालन को भाकियू कार्यकर्ताओं ने आनंदनगर स्टेशन पर प्रदर्शन किया - फोटो : MAHARAJGANJ
नौतनवां रूट पर ट्रेनों के संचालन की मांग लेकर भाकियू ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के बाद ठप हुई ट्रेन न चलने से हैं नाराज, आंदोलन की भी चेतावनी दी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरेंदा (महराजगंज)। गोरखपुर-नौतनवां रूट पर ट्रेनों के संचालन की मांग लेकर बुधवार को भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने रेलवे महाप्रबंधक के नाम संबोधित ज्ञापन स्टेशन अधीक्षक गुफरान अहमद को सौंपा। ट्रेनों का संचालन शीघ्र शुरू नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष सुरेश सहानी, मंडल सचिव आशीष अग्रहरी, ओमप्रकाश मौर्य, मिलन सहानी, रिजवान आदि ने रेलवे महाप्रबंधक को संबोधित ज्ञापन में कहा कि आवागमन के लिए ट्रेन की यात्रा सबसे बेहतर व सुरक्षित होती है। नेपाल के सटे इलाकों से जनता का आवागमन नौतनवां, गोरखपुर एवं अन्य बड़े शहरों में होता है। कोरोना के कारण मार्च से ही ट्रेनों का संचालन ठप हो गया था। तबसे अभी तक ट्रेन का संचालन शुरू नहीं हुआ, जिससे जनता को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शासन ने जनहित को देखते हुए बाजार, आवागमन सहित सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं का संचालन शुरू कर दिया। ऐसी हालत में नियमानुसार तरीके से नौतनवां-गोरखपुर रेलमार्ग पर ट्रेनों का चलना जरूरी है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि अविलंब ट्रेन का संचालन शुरू नहीं हुआ तो भाकियू कार्यकर्ता आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस दौरान रामहित यादव, चिन्नी, सुवाष, रमेशचंद, संतोष, रामवृक्ष, रामरतन गौड़, दीनानाथ, सुदर्शन, सुधिराम, गोविंद, राधेश्याम आदि मौजूूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed