{"_id":"67e8505c6a9e258e540605ae","slug":"practical-exams-will-be-missed-for-two-days-in-278-schools-maharajganj-news-c-206-1-go11002-145742-2025-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: 278 स्कूल में दो दिन होगी छूटी प्रायोगिक परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: 278 स्कूल में दो दिन होगी छूटी प्रायोगिक परीक्षा
Sun, 30 Mar 2025 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 30 Mar 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। जनपद में एक बार फिर बोर्ड की प्रायोगिक परीक्षाओं का दौर 278 माध्यमिक स्कूलों में शुरू होगा। सात और आठ अप्रैल को छूटी प्रायोगिक परीक्षाएं सीसीटीवी की निगरानी में आयोजित होंगी। बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय से जनपद में परीक्षा संपन्न कराने के लिए 12 परीक्षकों को लगाया गया है।
पिछली प्रायोगिक परीक्षा में लगभग 1134 परीक्षार्थी प्रेक्टिकल परीक्षा से अनुपस्थित थे जो सात और आठ को परीक्षा दे सकेंगे। जनपद में यूपी बोर्ड की लिखित परीक्षा शुरू होने से पहले ही प्रायोगिक परीक्षाएं कराई गई थीं, लेकिन बड़ी संख्या में विद्यार्थी विभिन्न कारणों से वंचित रह गए थे।
अब लिखित परीक्षा की समाप्ति व मूल्यांकन प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत सात व आठ अप्रैल को दो दिन तक विज्ञान व कृषि की प्रायोगिक परीक्षा में शामिल होने का मौका बोर्ड ने छूटे विद्यार्थियों को दिया है। सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा और परीक्षक ऑनलाइन पोर्टल पर बोर्ड परीक्षार्थियों को अंक देंगे।