फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Practical exams for 70,000 candidates will be held in eight days, and marks will be available online.

Maharajganj News: आठ दिन में 70 हजार अभ्यर्थियों की होगी प्रायोगिक परीक्षा, ऑनलाइन मिलेंगे अंक

Fri, 19 Dec 2025 01:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Practical exams for 70,000 candidates will be held in eight days, and marks will be available online.
दो से 9 फरवरी होगी परीक्षा, एप के माध्यम से परीक्षक ऑनलाइन दर्ज करेंगे अंक
विज्ञापन


डीआईओएस ने सभी स्कूलों को जारी किए पत्र
महराजगंज। यूपी बोर्ड ने लिखित परीक्षा के साथ प्रायोगिक परीक्षा की तिथियां घोषित कर दी हैं। गोरखपुर मंडल के स्कूलों की प्रायोगिक परीक्षा दूसरे चरण में होगी। तय तिथि के मुताबिक 70,701 परीक्षार्थियों के लिए आठ दिन की समय सीमा 2 से 9 फरवरी तक निर्धारित की गई है। प्रायोगिक परीक्षा के अंक परीक्षक ऑनलाइन बोर्ड की तरफ से उपलब्ध कराए गए एप के माध्यम से देंगे। बोर्ड के निर्देश के अनुक्रम में डीआईओएस ने सभी स्कूलों को पत्र जारी किए हैं।

यूपी बोर्ड की परीक्षा का कार्यक्रम नवंबर में ही घोषित हो चुका है। दो चरण में प्रायोगिक परीक्षाओं की तिथि भी घोषित कर दी गई है। पहले चरण में पश्चिमी यूपी के मंडल तो दूसरे चरण में गोरखपुर मंडल के सभी जिले शामिल हैं। डीआईओएस की तरफ से जारी पत्र के मुताबिक जिले के 278 स्कूलों में प्रायोगिक परीक्षा 2 से 9 फरवरी के बीच होगी। सभी प्रयोगशालाओं में जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं। डीआईओएस ने बताया कि इस बार यूपी बोर्ड के परीक्षकों को सीधे ऑनलाइन परीक्षा के अंक देने हैं। विभागीय एप के माध्यम से अंक दिए जाएंगे। 30 दिसंबर तक परीक्षकों के नाम की सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन


वर्जन
जनपद के सभी 278 स्कूलों में प्रायोगिक परीक्षा के लिए तिथि निर्धारित कर दी गई है। प्रयोगशाला में जरूरी इंतजाम करने के लिए निर्देश दिए जा चुके हैं।

-प्रदीप कुमार शर्मा, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed