{"_id":"5af73b8d4f1c1be2408b4c6c","slug":"power-supply-with-bamboo-bally-in-rajiv-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजीव नगर में बांस-बल्ली के सहारे बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजीव नगर में बांस-बल्ली के सहारे बिजली आपूर्ति
महराजगंज (ब्यूरो)
Updated Sun, 13 May 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
राजीव नगर में बांस-बल्ली के सहारे बिजली आपूर्ति
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। राजीव नगर मोहल्ले में बांस - बल्ली के सहारे लटक रहे केबिल के माध्यम से विद्युत आपूर्ति हो रही है। इस वार्ड के लोग बांस बल्ली के सहारे अपने घरों तक तार खींचे हैं। उधर, जिम्मेदार यहां की व्यवस्था दुरुस्त करने के प्रति गंभीर नहीं हैं। मुहल्ले के लोगों का कहना है कि कई बार पोल लगवाने और बिजली व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग नगर पालिका से की गई लेकिन अब तक कोई कदम नहीं उठाया गया।
राजीव नगर निवासी पप्पू वर्मा ने कहा कि मोहल्ले में कई दर्जन घरों में बांस - बल्ली के सहारे तार खींच कर बिजली आपूर्ति हो रही है।। एक स्थान पर बल्ली के लगे पोल गिर जाने से केबिल जमीन पर आ गया है। डर लगता है कि कही यहां कोई बच्चा या पशु पहुंच गया तो बड़ी दुर्घटना हो सकती है। उन्होंने कहा कि आंधी या तेज बारिश हो तो बांस के पोल गिर जाते है। जिससे मुहल्ले के कई घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो जाती है। उपेंद्र जायसवाल ने कहा कि बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कई बार अधिकारियों से मुहल्ले के लोगों ने शिकायत भी की लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। नाथू गुप्ता ने कहा कि अगर विद्युत निगम की ओर से राजीव नगर मोहल्ले के कुछ प्रमुख स्थानों पर पोल लगवा दिए जाएं तो लंबी दूरी से बांस बल्ली के सहारे बिजली आपूर्ति की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा। इसके साथ ही इससे दुर्घटनाओं का डर भी समाप्त हो जाएगा।नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल का कहना है कि पोल लगवाने के लिए जल्दी ही व्यवस्था कराई जाएगी। अधिकारियों से बात कर समस्या केसमाधान की कोशिश की जा रही है। नगर में लोगों को बेहतर सुविधा मिले, इसके लिए प्रयास तेज किए जा रहे हैं।