फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Power outages have compounded the trouble, robbing people of their sleep at night and peace during the day.

Maharajganj News: बिजली कटौती ने बढ़ाई परेशानी, छीन ली रात की नींद और दिन का चैन

Sun, 21 Jun 2026 02:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Power outages have compounded the trouble, robbing people of their sleep at night and peace during the day.
एक घंटे भी ठीक से नहीं मिल पा रही है बिजली
विज्ञापन

लगातार एक घंटे भी नहीं मिल रही बिजली, कटौती ने गर्मी से किया बेहाल
महराजगंज। गर्मी और उमस से परेशान जनपदवासियों की परेशानी बिजली कटौती ने और बढ़ा दी है। भीषण गर्मी के बावजूद ठीक ढंग से एक घंटे भी बिजली आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। हालत यह है कि लोग रात में सो भी नहीं पा रहे हैं। दूसरी तरफ विभाग के जिम्मेदारों का कहना है कि गर्मी की मांग बढ़ने से फाल्ट की समस्या के कारण यह परेशानी आ रही है।
जनपद में दो दिनों से बिजली कटौती बढ़ गई है। दिन और रात में कई बार बिजली गुल हो रही है। आलम यह है कि उमस से परेशान लोग राहत पाने के लिए छत पर भागकर जा रहे हैं लेकिन वहां पर मच्छरों के प्रकोप से सो नहीं पा रहे हैं। दिन-रात हो रही बिजली कटौती से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस निवासी बाबू साहेब ने बताया कि बिजली कटौती से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रात में नींद नहीं पूरी हो पा रही है। नींद न पूरी होने से पूरी दिनचर्या खराब हो जा रही है। सिविल लाइंस निवासी मनीष ने बताया कि रात में जब नींद आती है तभी बिजली गुल हो जा रही है। ठीक से नींद पूरी नहीं होने से अगले दिन का काम भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिघल रही आइसक्रीम
बिजली कटौती से दुकानदार भी परेशान हो गए हैं। शहर निवासी आइसक्रीम विक्रेता मनीष निगम ने बताया कि एक घंटे भी ठीक से बिजली नहीं मिल पा रही है। इसके चलते आइसक्रीम भी पिघल जा रही है। इससे काफी नुकसान हो रहा है। वहीं शहर के ही आइसक्रीम विक्रेता शुभम जायसवाल ने बताया कि गर्मी के कारण बिजली कटौती बढ़ गई है। आइसक्रीम अच्छे से जम नहीं रही है। आइसक्रीम के लिए लगातार बिजली चाहिए। हर आधे घंटे में बिजली कटौती से परेशानी हो रही है। वहीं दीपक ने बताया कि कोल्डड्रिंक भी ठंडी नहीं हो पा रही है। इस वजह से बिक्री घट रही है।
गर्मी के चलते बढ़ी बिजली की मांग
गर्मी के चलते बिजली की मांग बढ़ गई है। इसके चलते बार-बार बिजली ट्रिप कर रही है। विभाग की माने तो सामान्य मौसम में 220 से 240 एमवीए तक बिजली की मांग रहती है। गर्मी बढ़ने के कारण इस समय इसकी मांग बढ़कर 300 एमवीए तक हो गई है। इसके बाद दिक्कत हो रही है।
स्पीकअप
बार-बार बिजली कटौती से जीना दुश्वार हो गया है। एक घंटे भी ठीक से बिजली नहीं मिल पा रही है। इस भीषण गर्मी में भी लगातार बिजली कटौती से काफी परेशानी हो रही है।

- दिव्या, इंद्रानगर
दो दिनों से बिजली कटौती ज्यादा हो रही है। बिजली के आने और जाने का समय तय नहीं है। बिना शेड्यूल के ही बिजली कट जा रही है। इससे परेशानी और बढ़ गई है।
-अनुपमा जायसवाल, इंद्रानगर
वर्जन
गर्मी के कारण बिजली की मांग बढ़ गई है। इस वजह से फाल्ट की समस्या हो रही है। पहले जहां 220 से 240 एमवीए बिजली की मांग भी अब यह बढ़कर 300 एमवीए तक पहुंच गई है।
- वाईपी सिंह, अधीक्षण अभियंता, विद्युत वितरण मंडल, महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed