फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   power office.

गुस्साए ग्रामीणें ने घेरा विद्युत उपकेंद्र

Sat, 10 Aug 2019 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
power office.
विद्युत उपकेंद्र परतावल पर प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : MAHARAJGANJ
ट्रांसफार्मर नहीं बदलने पर ग्रामीणों ने घेरा विद्युत उपकेंद्र
विज्ञापन

परतावल। क्षेत्र के ग्राम सभा पिपरियां में ट्रांसफार्मर जलने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। ट्रांसफार्मर जले हुए तीन दिन बीत चुके हैं। लेकिन विद्युत निगम की ओर से समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। इसी बात से नाराज होकर गांव के लोगों ने परतावल विद्युत उपकेंद्र का घेराव कर गुस्से का इजहार किया। अवर अभियंता के आश्वासन के बाद गांव के लोग शांत हुए।
शनिवार को गांव के लोगों के साथ महिलाएं विद्युत उपकेंद्र परतावल पर पहुंच गईं और बिजली नहीं मिलने की शिकायत कर नारेबाजी शुरू कर दी। लोगों का कहना था कि तीन दिन से ट्रांसफार्मर फुंके पड़े हैं। इसे ठीक कराने में विद्युत निगम को कोई रूचि नहीं है। गर्मी में बिजली नहीं रहने से परेशानी हो रही है। रात में प्रकाश के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

इस दौरान शहनाज खातून, हजरतून निशा, सबुजा देवी, सायरा, मैमून निशा, कोइला, नेसरा खातून,रमेश शर्मा, डॉ. सुनीत शर्मा, संजय, डॉ. सैयद खान, हाफिज अनीश खान, बिल्लू,हरिलाल आदि मौजूद रहे। इस संबंध में अवर अभियंता कार्तिक वर्मा ने बताया कि 24 घंटे के अंदर ट्रांसफार्मर बदलवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत निगम के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी
अड्डा बाजार। क्षेत्र के गांव मुडली के महुअवा टोला के दो दर्जन से अधिक लोगों ने शनिवार को अड्डा बाजार विद्युत उपकेंद्र पर लोगों ने नाराजगी जाहिर की। लोगों ने विद्युत निगम के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। अवर अभियंता से आश्वासन मिलने के बाद कुछ देर बाद लोग वापस चले गए। गांव में लगा ट्रांसफार्मर पांच दिन पहले ही जला। लेकिन उसे ठीक नहीं कराया गया, जिससे लोगों में गुस्सा है। लोगों ने कहा कि विद्युत निगम की लापरवाही से जला ट्रांसफार्मर बदला नहीं गया। महुअवा के अनवर अली, अकबर अली, अखिलेश शर्मा एवं मिथिलेश शर्मा आदि ने बताया कि शिकायत के बाद भी इस मसले पर ध्यान नहीं दिया गया। अगर जल्दी ट्रांसफार्मर नहीं बदला नहीं गया तो आन्दोलन तेज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed