फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Polytechnic second phase counseling is effective from today

Maharajganj News: पाॅलिटेक्निक दूसरे चरण की काउंसिलिंग आज से प्रभावी

Wed, 09 Jul 2025 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 09 Jul 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Polytechnic second phase counseling is effective from today
महराजगंज। राजकीय पॉलिटेक्निक में प्रवेश के लिए दूसरे चरण की काउंसिलिंग आज से शुरू होगी। परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद पांच चरण में कांउसिलिंग के तहत प्रवेश इस बार दिया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में तकनीकी शिक्षा के लिए चार राजकीय पाॅलिटेक्निक संचालित हैं। इनमें राजकीय पाॅलिटेक्निक पुरैना, फरेंदा, निचलौल व नौतनवां में सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिक ट्रेड में प्रवेश प्रक्रिया शुरू है। प्रत्येक कालेज में 180 सामान्य व 18 लेटरल सीट पर प्रवेश मिलना है।
विज्ञापन

पाॅलिटेक्निक प्रवेश के नोडल संदीप कुमार सिंह ने बताया पुरैना में काउंसिलिंग सहायता केंद्र स्थापित है, जहां विद्यार्थी अपनी किसी भी तरह की शंका का समाधान कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार पहले चरण के लिए 27 जून से दो जुलाई तक च्वाइस फिलिंग का मौका दिया गया था। अब दूसरे चरण में विद्यार्थी आज से 11 जुलाई तक विकल्प भर सकेंगे।
13 से 15 जुलाई तक काउंसिलिंग शुल्क ऑनलाइन रूप से जमा कराना होगा। 14 से 16 जुलाई तक सत्यापन व 17 जुलाई को सीट विड्रा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed