फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Polling centers will be built in three villages of Van Tangiya, problems will be reduced.

Maharajganj News: वन टांगिया के तीन गांव में बनेंगे मतदान केंद्र, कम होगी परेशानी

Fri, 20 Oct 2023 12:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Oct 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Polling centers will be built in three villages of Van Tangiya, problems will be reduced.
पहले लोगों को मतदान करने के लिए पांच किलोमीटर दूर तक जाना पड़ता था, अचलगढ नर्सरी में 900 तथा तिकोनिया में हैं 835 मतदाता
विज्ञापन

पहली बार बना मतदान केंद्र, सड़क की समस्या बरकरार
संवाद न्यूज एजेंसी

नौतनवा। सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग लक्ष्मीपुर रेंज के जंगलों के बीच बसे वन टांगिया गांव तिकोनिया, अचलगढ़ तथा कांधपुर दर्रा के मतदाताओं को आगामी लोकसभा चुनाव में पहली बार गांव में बने मतदान केन्द्र पर मतदान करने का मौका मिलेगा। यहां बन रहे विद्यालयों को मतदान केंद्र बनाया गया है, इससे मतदाताओं को अब दूर मतदान करने नहीं जाना पड़ेगा।
नौतनवां तहसील क्षेत्र के वनटांगिया गांव कांधपुर दर्रा में लगभग एक हजार मतदाता हैं। वहीं अचलगढ नर्सरी में 900 तथा तिकोनिया में कुल 835 मतदाता हैं। अब तक हुए चुनावों में वनटांगिया गांव के मतदाताओं को चार से पांच किलोमीटर दूर तक मतदान करने जाना पड़ता था, लेकिन अब इन मतदाताओं को दूर न जाकर अपने ही गांव के प्राथमिक विद्यालय में बने मतदान केंद्र पर मतदान करने जाना है। कांधपुर दर्रा के मतदाता टेढ़ी तथा खालिकगढ़ में मतदान करने जाते थे, जबकि तिकोनिया और अचलगढ़ के मतदाता लालपुर में मतदान करने जाते थे।
विज्ञापन

कानपुर दर्रा के प्राथमिक विद्यालय में बूथ संख्या 294, अचल गढ़ में बूथ संख्या 301 तथा तिकोनिया में बूथ संख्या 302 बनाया गया है। कानपुर दर्रा गांव के नंदलाल गौतम, कोमल, राजेंद्र, अच्छेलाल, गीता ,लक्ष्मीना, कमलावती, सुनीता, दुर्गावती आदि मतदाताओं ने बताया कि मतदान केंद्र बनने से अपने गांव में पहली बार मतदान करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि मतदाताओं की सुविधा के लिए तीनों वन टांगिया गांवों के नव निर्मित प्राथमिक विद्यालय में एक-एक मतदान केंद्र बनेंगे।




------------------



मतदान केंद्र बना लेकिन सड़क की समस्या बरकरार

नौतनवा। वन टांगिया गांव कांधपुर दर्रा चारों तरफ से जंगलों के बीच बसा हुआ है। यहां आने जाने के लिए पक्की सड़क न होने से लोगों को बरसात में काफी समस्या होती है। नौतनवां तहसील मुख्यालय तथा जिला मुख्यालय जाने के लिए एक मात्र कच्चा मार्ग है, जिससे होकर लोगों का आना-जाना रहता है। बरसात के समय इस गांव में एंबुलेंस सेवा नहीं मिल पाती है। इस मार्ग से अड्डा बाजार, खोरिया बाजार, रतनपुर, रामनगर, बैरवा बनकटवा कजरी, जंगल गुलरिहा, राजपुर, मुड़ली बनरसिहा कला, टेढ़ी आदि गांवों के लोगों का जिला मुख्यालय आना जाना रहता है, लेकिन बरसात के समय लोगों को आने जाने में काफी समस्या होती है। क्षेत्र के अंगद यादव, ध्रुप, संजय सिंह, शैलेश यादव, शंकर,जिताई, राजेंद्र आदि लोगों ने सड़क बनवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed