{"_id":"62b0b5ef0161df467e6b28fb","slug":"political3-maharajganj-news-gkp4410306119","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पतालों में दवाओं की कमी हुई तो कार्रवाई : बृजेश पाठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पतालों में दवाओं की कमी हुई तो कार्रवाई : बृजेश पाठक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अस्पतालों में दवाओं की कमी हुई तो कार्रवाई : बृजेश पाठक
उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने सोमवार को कहा कि बारिश के मौसम में संक्रामक रोग तेजी से पनपता है। इस पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अस्पतालों में दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करें। अस्पतालों में दवाओं की कमी होने पर जिम्मेदारों की जवाबदेेही सुनिश्चित कर कार्रवाई की जाएगी।
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने सोमवार को धनेवा स्थित लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण गृह में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बाढ़ से निपटने के लिए तटबंधों के निर्माण समेत सभी तैयारियों को अविलंब पूरा करा लिया जाए। पशुओं को दृष्टिगत रखते हुए भूसे का प्रबंध कर लिया जाए। जहां कहीं भी सड़क पर गड्ढे हैं, उन्हें सुधारा जाए। कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखा जाए। इस दौरान जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ, मुख्य विकास अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल, अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एके श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
--------
पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण गृह में पहुंचने पर उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक का जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ, विधायक ऋषि त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष परदेशी रविदास, सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव, नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, अरुणेश शुक्ला, प्रदीप उपाध्याय और बलराम दूबे समेत अन्य लोगों ने स्वागत किया। इससे पूर्व उन्होंने गाड ऑफ ऑनर की सलामी भी ली।
विज्ञापन
----------------
प्रधान संगठन ने सौंपा ज्ञापन
अखिल भारतीय प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष अनिल जोशी के नेतृत्व में प्रधानों ने उप मुख्यमंत्री से मुलाकात की तथा मांगों को पूरा कराए जाने के लिए 11 सूत्री ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने वालों में नागेंद्र मल्ल, अजय धर दूबे, चतुर्भुजा सिंह और प्रेमशंकर समेत अन्य प्रधान मौजूद थे।
-----------------
उपमुख्यमंत्री के आते-जाते नगर में लगा जाम
उप मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने व वहां से लौटते समय नगर में जाम की स्थिति उत्पन्न हुई। जब उनकी फ्लीट पुलिस लाइन से नगर के एक लान तथा लान से पुलिस लाइन के लिए निकली तो उतनी देर के लिए नगर में यातायात व्यवस्था को रोक दिया गया।
----------------------------
दो कृषक समितियों को सौंपा ट्रैक्टर
उप मुख्यमंत्री ने लान स्थित कार्यक्रम स्थल पर दो कृषक समितियों के जिम्मेदारों को ट्रैक्टर भी सौंपने का कार्य किया। उन्होंने शांति महिला कृषक समिति सोहरौना व विमला कृषक समिति सिसवां बाबू के पदाधिकारियों को ट्रैक्टर की चाबी सौंपा।
बोले सिसवा विधायक, मेरा भी नंबर आएगा
गरीब कल्याण जनसभा स्थल पर सिसवां विधायक प्रेम सागर पटेल ने कहा कि उपमुख्यमंत्री व वे दूसरे दल से भाजपा में आए हैं। उपमुख्यमंत्री की किस्मत अच्छी थी कि वे मंत्री बन गए, मेरा भी नंबर आएगा। यही नहीं उन्होंने मंच से आमजन से अपील की कि जब उपमुख्यमंत्री संबोधन करें तो थपड़ी (ताली) अवश्य बजाएं। मोबाइल में व्यस्त लोगों से कहा कि वे लोग पांच बजे के बाद घर पहुंचकर यह सब कार्य करें। कार्यक्रम में आए हैं तो उस पर ध्यान दें। उनके संबोधन को सुनकर बड़ी संख्या मेें दर्शक दीर्घा में बैठे लोग हंसने लगे।