फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   police Team awarded

अवैध नशीली दवाओं की बरामदगी करने वाली टीम को मिला पुरस्कार

Tue, 07 Sep 2021 11:20 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
police Team awarded
अवैध नशीली दवाओं की बरामदगी करने वाली टीम को मिला पुरस्कार
विज्ञापन

महराजगंज। ठूठीबारी पुलिस द्वारा बीते दिनों 686 करोड़ रुपये की अवैध नशीली दवाओं की बरामदगी मामले में शासन से मिले 2 लाख पुरस्कार राशि को मंगलवार को दोपहर में एसपी कार्यालय सभागार में डीएम डॉ. उज्ज्वल कुमार एवं एसपी प्रदीप गुप्ता ने 15 पुलिसकर्मियों में वितरित किया। एसपी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र में गत 4 अगस्त को एक घर और गोदाम में छापा डाल कर लगभग 686 करोड़ रुपये के अवैध नशीली दवाओं की बरामदगी हुई थी। दो मुख्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के मामले में उत्तर प्रदेश शासन ने पुलिस टीम के लिए दो लाख रुपये के पुरस्कार की घोषणा की। एसपी ने बताया कि इतनी बड़ी मात्रा में अवैध नशीली दवाओं की बरामदगी के मामले में शासन द्वारा पुलिस टीम के लिए दो लाख की नकद पुरस्कार की राशि स्वीकृत की गई थी जिसे पुलिस कर्मियों को देकर सम्मानित किया गया है। यह पुलिस के लिए गर्व की बात है कि इतनी बड़ी नकद राशि देकर सम्मानित किया गया है।

सीओ ने अभिलेखों के रखरखाव का लिया जायजा
नौतनवां (महराजगंज )। क्षेत्राधिकारी कोमल प्रसाद मिश्र द्वारा मंगलवार की दोपहर नौतनवां थाने का निरीक्षण किया गया। इसमें उन्होंने फाइलों एवं अभिलेखों व असलहों के रखरखाव का मुआयना कर मेस, मालखाना, कार्यालय, कंप्यूटर कक्ष आदि स्थानों का जायजा लेते हुए साफ-सफाई रखने को कहा। इसके बाद उन्होंने मातहतों के साथ बैठक कर विवेचनाओं की समीक्षा कर लंबित मामलों के निस्तारण पर जोर देने का निर्देश दिया। सीओ ने मातहतों को निर्देशित करते हुए कहा कि थाने पर आने वाले फरियादियों के साथ विनम्रता से पेश आएं और कर्तव्य के प्रति हमेशा तत्पर रहें। सीओ ने बताया कि परिसर एवं कक्ष की सफाई, फाइलों-अभिलेखों व असलहों के रखरखाव तथा मातहतों के विवेचनाओं की समीक्षा की गई है। उन्होंने बताया कि विवेचना निस्तारण की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार पांडेय, चौकी प्रभारी दुर्गेश कुमार सिंह, सूर्यप्रकाश पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed