{"_id":"6a120fd2d7c12216330ccef3","slug":"police-station-resolution-day-only-14-out-of-115-cases-were-resolved-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-177852-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाना समाधान दिवस : 115 मामलों में से मात्र 14 का किया गया निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाना समाधान दिवस : 115 मामलों में से मात्र 14 का किया गया निस्तारण
विज्ञापन
सिंदुरिया थाने फरियाद सुनते क्षेत्रधिकारी व नायब तहसीलदार।
जनपद के सभी थानों पर आयोजित हुआ थाना समाधान दिवस
एसपी ने जमीन विवाद से जुड़े मामलों का निस्तारण पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम को करने को कहा
महराजगंज। जनपद के सभी थानों में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को सुनकर त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। समाधान दिवस में पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीमों ने विशेष रूप से जमीन संबंधी मामलों पर सुनवाई की।
थाना समाधान दिवस के दौरान जिले भर में कुल 115 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 14 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष प्रार्थना पत्रों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने निर्देशित किया कि जमीन विवाद से जुड़े सभी मामलों का निस्तारण पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा किया जाए, ताकि फरियादियों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और उन्हें शीघ्र न्याय मिल सके। इसके साथ ही थाना स्तर, आईजीआरएस तथा अन्य माध्यमों से प्राप्त होने वाले सभी प्रार्थना पत्रों को थाना समाधान दिवस रजिस्टर में दर्ज करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि समाधान दिवस पर दोनों पक्षों को बुलाकर निष्पक्ष सुनवाई सुनिश्चित की जाए और मामलों का न्यायपूर्ण समाधान कराया जाए। समस्त थाना प्रभारियों ने अपने-अपने थानों पर मौजूद रहकर लोगों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
मिठौरा प्रतिनिधि के अनुसार, थाना परिसर में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में क्षेत्राधिकारी सदर मुकेश कुमार गौतम एवं नायब तहसीलदार सदर देश दीपक त्रिपाठी की मौजूदगी में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं। समाधान दिवस के दौरान भूमि विवाद, रास्ता विवाद, आपसी विवाद समेत विभिन्न स्थानीय समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए।
क्षेत्राधिकारी सदर ने कहा कि जनता की समस्याओं का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं त्वरित समाधान शासन की प्राथमिकता है। इस अवसर पर थानाध्यक्ष सिंदुरिया विशाल कुमार शुक्ला, पुलिस कर्मी एवं राजस्व विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
समाधान दिवस में आए तीन फरियादी
सिंदुरिया। स्थानीय थाना सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में क्षेत्राधिकारी अंकुर गौतम व नायब तहसीलदार देशदीपक त्रिपाठी ने जनसुनवाई की। इस दौरान राजस्व से जुड़े कुल तीन मामले दर्ज हुए। अधिकारियों ने मातहतों को समाधान दिवस में प्राप्त मामलों का गुण और दोष के आधार पर मौके पर जाकर निस्तारण करने का निर्देश दिया। अधिकारियों ने कहा कि समाधान दिवस मुख्यमंत्री की शीर्ष प्राथमिकता में शामिल है। इस पटल पर आने वाले मामलों का शत प्रतिशत निस्तारण सुनिश्चित करें।
कोल्हुई में 11 में से एक मामले का हुआ निस्तारण
कोल्हुई। स्थानीय थाना परिसर में शनिवार को एसओ गौरव सिंह के नेतृत्व में थाना दिवस का आयोजन किया गया। थाना दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनते हुए राजस्व व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने मामलों के तत्काल निस्तारण का प्रयास किया। थाना दिवस के दौरान कुल 11 मामले पहुंचे, इनमें से एक मामले का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष मामलों के जल्द समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए गए। एसओ गौरव सिंह ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप लोगों की शिकायतों का निष्पक्ष एवं त्वरित निस्तारण कराया जा रहा है। संवाद