फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Police sent husband accused of murdering wife to jail

Maharajganj News: पत्नी की हत्या करने के आरोपी पति को पुलिस ने भेजा जेल

Sun, 15 Oct 2023 01:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Oct 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
Police sent husband accused of murdering wife to jail
संगीता के शरीर पर आठ जगह गंभीर चोट के निशान मिले थे, पुलिस ने हत्यारोपी पति को मुजुरी बाजार कस्बा से गिरफ्तार किया
विज्ञापन

पिता के साथ मिलकर बेटे ने कर दी थी पत्नी की हत्या, हो गया था फरार
संवाद न्यूज एजेंसी

महराजगंज। पनियरा थाना के क्षेत्र के नरकटहां गांव की संगीता को उसके पति व ससुर ने अपने गांव के सिवान में स्थित डेढ़ किलोमीटर दूर अपने खेत में ले जाकर बेहरमी से पिटाई की हत्या कर दी थी। साड़ी से गला कसकर मौत के घाट उतार दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतका के शरीर पर आठ जगह चोट के निशान में मिले हैं। शनिवार को हत्यारोपी पति घनश्याम कन्नौजिया को मुजुरी बाजार कस्बे में पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
हत्यारोपी पति ने पुलिस को कहा कि उसे अपनी पत्नी की हत्या करने का कोई दुख नहीं है, क्योंकि वह जबसे घर पर आई थी हम लोग गरीब होते जा रहे थे। वह आए दिन घर पर बवाल करती थी। परिवार का जीना दुश्वार कर दिया था। पिता पुत्र कई बार झाड़ फूंक के लिए तांत्रिकों के पास ले गए थे। तांत्रिकों का कहना था कि इसके ऊपर देवी-देवताओं का प्रकोप है यह आपके सारा अंश खत्म कर देगी।
विज्ञापन


जिसके बाद हम दोनों लोगों ने संगीता की हत्या करने के लिए साजिश रची। सोमवार को रात्रि में उसे दवा व झाड़-फूंक के नाम पर घर बाहर ले गए। समय ज्यादा बीतने के बाद गांव में स्थित डेढ़ किलोमीटर दूर सिवान में ले जाकर अपने खेत में पिटाई की। पिता ने उसके हाथ पैर को बांधा था हमने उसके गले को पैर दबाया उसकी मौत नहीं हुई तो हमने साड़ी से गला कसकर हत्या करके शव को सुखनरैना नाले के किनारे पानी के सतह पर मिट्टी खोदकर उसमें छिपाकर घटनास्थल से फरार हो गए। पिता ने पुलिस को झूठी सूचना देकर गुमराह कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि संगीता के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर में आठ जगहों पर चोट के निशान मिले हैं। गला, कमर, पीठ, सीना, हाथ, पैर आदि जगह पर चोट की पुष्टि डाक्टरों ने की है।

पनियरा थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि हत्यारोपी पति घनश्याम को मुजुरी बाजार कस्बे में गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से छह हजार रुपये बरामद हुए हैं और उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि बीते बुधवार को हत्यारोपी ससुर रामकेवल को जेल भेज दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed