{"_id":"699a1ea2ae27ab327c0c2715","slug":"police-sent-five-people-to-jail-on-charges-of-conversion-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-172101-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: धर्मांतरण के आरोप में पुलिस ने पांच लोगों को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: धर्मांतरण के आरोप में पुलिस ने पांच लोगों को भेजा जेल
विज्ञापन
सोनौली। धर्म छिपाकर शादी करने और बाद में पत्नी पर जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप में सोनौली पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी युवक आमिर के सहित अन्य के खिलाफ धर्मांतरण का मुकदमा दर्ज कर न्यायालय चालान किया है।
बीते दिनों पीड़िता ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि लगभग 5 वर्ष पहले क्षेत्र के ही एक युवक ने खुद को हिंदू बताकर उससे विवाह किया। बाद में संदेह होने पर जब युवक की असलियत सामने आई तो वह मानसिक रूप से टूट गई। आरोप है कि शादी के बाद पति आमिर और परिवार के अन्य सदस्य उस पर लगातार धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगे। आमिर हमेशा कहता रहा कि में हिंदू हूं और मेरा विवाह नहीं हुआ है जबकि उसकी शादी मुस्लिम महिला से हो चुकी है। जिसके तीन लड़की व एक लड़का पहले से थे।
इधर आमिर के माता-पिता व भाई प्रार्थिनी को प्रताड़ित और धर्मांतरण के लिए दबाव देते थे।
अब फिर एक हिंदू लड़की निवासी ग्राम करुआवल थाना कोल्हुई जनपद महराजगंज को अपने झूठे प्रेम जाल में फंसाकर लव जिहाद के नाम पर उक्त विवाह करना चाहता है। कोतवाल महेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आमिर खान, सफीक खान, अजीम खान, अजमत अली, कमरून निशा, केशव निवासी वार्ड नम्बर एक अम्बेडकर नगर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय चालान किया गया।