{"_id":"6920cdff9e1b748714046a18","slug":"police-recovered-18-bags-of-garlic-in-baswar-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-164833-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बसवार में पुलिस ने बरामद किया 18 बोरी लहसुन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बसवार में पुलिस ने बरामद किया 18 बोरी लहसुन
विज्ञापन
चौक बाजार। पुलिस टीम ने शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे ग्राम बसवार (सिवान) के पास एक सुनसान स्थान से लावारिस हालत में रखी 18 बोरी विदेशी लहसुन बरामद की। इसे जब्त कर कस्टम कार्यालय निचलौल को सौंप दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा के निर्देश पर जिले में अवैध गतिविधियों, खासकर नेपाल से होने वाली लहसुन, कपड़ा, इलेक्ट्रॉनिक सामान, मादक पदार्थों और अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं की तस्करी पर निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में चौक थाने की टीम मुखबिर से सूचना पर बसवार (सिवान) गांव के पास एक निर्जन स्थान पर पहुंची।
यहां से 18 बोरी विदेशी लहसुन की बोरियां बरामद हुईं। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि यह लहसुन गुप्त रूप से नेपाल से भारत लाया गया था और संभवतः सीमा शुल्क चोरी करने की नीयत से सुनसान स्थान पर रखकर तस्करों ने मौके का इंतजार किया था। थानाध्यक्ष ओपी गुप्ता ने बताया कि बरामद लहसुन को कस्टम निचलौल को सौंप दिया गया है। संवाद