फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   police passing out parade in maharajganj

‘कुछ ऐसा न करें जिससे वर्दी दागदार हो’

Thu, 30 Jun 2016 11:00 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/महराजगंज
ब्यूरो अमर उजाला/महराजगंज Updated Thu, 30 Jun 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
police passing out parade in maharajganj
परेड - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। पुलिस लाइंस में गुरुवार को द्वितीय दीक्षांत परेड समारोह का आयोजन हुआ। इसमें मुख्य अतिथि डीआईजी शिवसागर सिंह ने छह माह से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 250 रिक्रूटों के परेड की सलामी ली।
विज्ञापन


इस मौके पर डीआईजी ने आरक्षियों को कर्तव्यों के सफलता पूर्वक निर्वहन के लिए शपथ दिलाई। उन्होंने आरक्षियों को नियमित व्यायाम, अध्ययन और जनता के बीच पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर टिप्स भी दिए। कहा कि पुलिस सबसे बड़ा संगठन है।
विज्ञापन


जिसकी जिम्मेदारी आप जैसे जवानों पर है। आपके व्यवहार जैसा होगा जनता में विभाग की छवि भी वैसी होगी। उन्होंने कहा कि हर हाल में एक घंटे की पढ़ाई करें, शरीर पर ध्यान दें और जनता का विश्वास जीतें। उन्होंने कहा कि नौकरी में कोई ऐसा काम न करें, जिससे वर्दी पर दाग लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान बाह्य विषयों की परीक्षा में विभिन्न समूहों में अधिकतम अंक पाने पर रिक्रूट विकास मिश्र को पुरस्कृत किया। साथ ही अलग-अलग समूहों में अधिकतम अंक पाने वाले 24 रिक्रूटों को भी पुरस्कृत किया गया।


परेड का संचालन प्रथम कमांडर रिक्रूट अनूप कुमार पाठक, द्वितीय कमांडर रिक्रूट अंशुमान और चंदन मणि ने किया। इस अवसर पर एसपी भारत सिंह ने डीआईजी व डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह को स्मृति चिह्न दिया। इस दौरान समस्त क्षेत्राधिकारी, कोतवाल, पीआरओ, महिला थानाध्यक्ष को अलविदा एवं ईद सकुशल निपटाने के लिए भी डीआईजी ने निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed