फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Police officers should adopt zero tolerance policy towards crimes against women

Maharajganj News: पुलिस अधिकारी महिला अपराधों के प्रति शून्य सहिष्णुता की नीति अपनाएं

Tue, 18 Mar 2025 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 18 Mar 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Police officers should adopt zero tolerance policy towards crimes against women
महराजगंज। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने जनपद महराजगंज के विभिन्न विकास योजनाओं और कानून व्यवस्था की समीक्षा कलक्ट्रेट सभागार में की। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए सैम/मैम बच्चों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराते हुए आवश्यक दवाओं और अनुपूरक आहार की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

राज्यपाल ने पोषण भी, पढ़ाई भी प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभाग की विभिन्न सेवाओं के विषय गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण दिए जाने का निर्देश दिया। राज्यपाल ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में आवासित छात्राओं के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यक टीकाकरण कराए जाने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने अभिनव प्रयास के रूप में परिषदीय विद्यालयों के उच्चीकरण पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अन्य विद्यालयों के उच्चीकरण के लिए भी प्रेरित किया। साथ ही परिषदीय विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की प्रभावी उपस्थिति को सुनिश्चित कराएं।
विज्ञापन

सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए राज्यपाल ने महिला अपराध सहित सर्वाधिक घटित होने वाले अपराधों की जानकारी ली और कहा कि पुलिस अधिकारी महिला अपराधों के प्रति शून्य सहिष्णुता की नीति अपनाएं। महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों के प्रति जागरूकता अभियान चलाएं और मिशन शक्ति के प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि महिलाओं और बच्चों से जुड़े योजनाओं का क्रियान्वयन संवेदनशीलता के साथ करें। क्षय रोग उन्मूलन अभियान को प्रभावी ढंग से चलाएं और निर्धारित लक्ष्य के अनुसार क्षय रोग का उन्मूलन करें। टीकाकरण अभियान को व्यापक पैमाने पर चलाकर सुनिश्चित करें कि कोई बच्चा टीकाकरण से छूटने न पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed